छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से पिता पुत्री की मौत… ग्रामीणों ने किया चक्काजाम…

जाजंजीर चंपा : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार 3 लोगों को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें पिता पुत्री ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गए। ट्रेलर पिता-बेटी को 50 मीटर तक घसीटता रहा है। दोनों के शरीर बुरी तरह कुचल गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठी मृतक की पत्नी दूर जा गिरी, जिससे उसकी जान बच गई।

घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम अमरताल की है। जानकारी के अनुसार ग्राम सुकली निवासी केशव राठौर (42) अपने साथ पत्नी और बेटी पूर्णिमा राठौर (13) को लेकर ससुराल नारियरा गांव जा रहे थे। तीनों एक बाइक पर थे। सुबह 11 बजे अमरताल के पास जांजगीर की तरफ से जा रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

हादसा इतना भयावह था कि पिता-बेटी दोनों के शव सड़क पर बिखरे मिले। तहसीलदार और पुलिस की टीम लोगों को समझाया और मृतक के परिजनों को मुआवजे की 50 हजार की राशि प्रदान की। जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया। दोनों शव को सड़क से उठाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं ट्रेलर चालक को तारोद के पास से पकड़ा गया है, जिसे पुलिस अकलतरा थाने लेकर पहुंची है। हिट एंड रन केस में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...