छत्तीसगढ़

दो सप्ताह में कार्य पूरा करें जल जीवन मिशन के ठेकेदार : कलेक्टर धर्मेश साहू…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – कलेक्टर एवं जिलाध्यक्ष जल जीवन मिशन धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्ट्रेट में जल जीवन मिशन के कार्यों का समीक्षा किया। कलेक्टर ने जिले के पीएचई अधिकारियों को कहा कि आप लोग ठेकेदार से काम नहीं करवा पा रहे हो। सड़क किनारे या टेलीफोन लाइन को काटकर अधूरे या अनुचित कार्य करने पर सिर्फ एक नोटिस देना पर्याप्त नहीं है। उन सभी गली मोहल्ले के गड्ढे को ठीक करवाओ। अधूरे कामों को पूरा करवाओ। कलेक्टर ने भौतिक सत्यापन करने वाले कंपनी के थर्ड पार्टी निरीक्षण कर्मियों का निर्देश दिए कि किसी भी काम में क्या कमी है या क्या रिपोर्ट है उसे कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करें।

कलेक्टर ने कहा कि जिले के ठेकेदार, गड्ढा खोदने के बाद तुरंत समतलीकरण जैसा था वैसा कराएं, टेस्टिंग के समय जब पानी सप्लाई नहीं हो ऐसे स्थानों को चिन्हांकित कर, जरूरत होने पर गड्ढा कर रिपेयरिंग कर पुनः समतलीकरण करें। कलेक्टर ने जिले के सभी ठेकेदारों को दो सप्ताह का समय (अवसर) दिया है, इस अवधि में वे अपने कार्य को पूरा करें। यदि उनके द्वारा कार्य अधूरा छोड़ा जाएगा, तब ग्राम पंचायत जैसे कार्य एजेंसी को उस कार्य को पूरा करने के लिए नियम अनुसार कार्य सौंपा जाएगा, जिसका भुगतान ठेकेदार से उक्त अधूरे कार्य के राशि को कार्य करने वाले ग्राम पंचायत को दिया जाएगा। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी रमाशंकर कश्यप, सहायक अभियंता बी एल खरे, उप अभियंता, प्रयोगशाला कर्मी महावीर चौहान आदि उपस्थित थे।

*टेलीफोन कंपनी और ठेकेदारों को समन्वय बनाकर काम करने की सख्त जरूरत*

जल जीवन मिशन के ठेकदार को गड्ढे करने के दौरान टेलीफोन कंपनी से समन्वय बनाकर काम करना चाहिए। यदि ठेकेदार, टेलीफोन कंपनी से समन्वय नहीं करेंगे तो टेलीफोन कंपनी अपना टूटे लाइन को जोड़ने के लिए फिर गड्ढा करेंगे। ऐसी स्थिति में बार बार गड्ढा होने से नागरिक परेशान होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
प्रभु भक्ति निष्काम भाव से करें -भाई श्यामसुंदर पटेल... अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुहिम चलाना पड़ा भारी! महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पति-बेटे समेत 5 लो... शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न... कान्यकुब्ज युवा संगिनी बलौदाबाजार ने हर्षोल्लास के साथ मनाई शरद पूर्णिमा... धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश... बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर... वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन... सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार...