छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने भटगांव, जोरा, सालिहाघाट और सलौनीकला धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण…

कलेक्टर ने किसानों से किया सीधा संवाद, तौल व्यवस्था, टोकन, हमाल व बोरों की गुणवत्ता पर दिए सख्त निर्देश...

भटगांव धान खरीदी केंद्र में टोकन व खरीदी व्यवस्था संतोषजनक—किसान छतराम साहू…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने भटगांव, सालिहाघाट, जोरा और सलोनीकला धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जांच किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से सीधे बातचीत कर टोकन, तौल, धान गुणवत्ता और समिति द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

भटगांव धान खरीदी केंद्र में किसान छतराम साहू ने बताया कि उनके पास 3 एकड़ खेत है और उन्होंने 151 कट्टा धान बेचा है। कलेक्टर ने टोकन संबंधी समस्या पूछने पर किसान ने बताया कि टोकन की कोई दिक्कत नहीं है। आज 49 किसानों का टोकन कट चुका है तथा केंद्र की खरीदी लिमिट भी बढ़ा दी गई है।

कलेक्टर ने आसपास के गांवों से आए किसानों से भी चर्चा की और समिति प्रबंधक से पूछा कि कहीं तौल में अतिरिक्त धान तो नहीं लिया जा रहा, समिति प्रबंधक ने कहा कि अधिक धान नहीं ले रहे हैं। कलेक्टर ने किसानों को बताया कि प्रदेश में जिले की धान खरीदी 25% पूरी हो चुकी है और हम राज्य में चौथे स्थान पर हैं। टोकन काउंटर का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने पेयजल, बैठने की व्यवस्था और सहज टोकन सिस्टम का अवलोकन किया। समिति प्रबंधक को फटे व खराब बोरों का उपयोग न करने तथा उन्हें तुरंत वापस करने के निर्देश दिए गए। सालिहाघाट धान खरीदी केंद्र में किसान निर्मल व फिरतराम ने बताया कि उन्होंने मोबाइल ऐप से टोकन कटाया है और कोई समस्या नहीं है।

*कलेक्टर ने सलौनीकला धान खरीदी केंद्र में हमाल बढ़ाने के निर्देश*

सलोनीकला धान मंडी में कलेक्टर ने किसानों से चर्चा कर खरीदी व्यवस्था की जानकारी ली। किसान नान दाऊ चंद्र ने बताया कि मंडी में हमाल की कमी है। इस पर कलेक्टर ने मंडी प्रभारी को अतिरिक्त हमाल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि तौल प्रक्रिया पारदर्शी हो और साफ-सुथरा धान ही लिया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...