छत्तीसगढ़

युक्तियुक्तकरण से शिक्षकविहीन स्कूल कटंगपाली-अ को मिला दो शिक्षक…

व्यवस्था के शिक्षक से बच्चों को मिली मुक्ति...

सारंगढ़-बिलाईगढ – राज्य शासन व स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में अतिशेष शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण के तहत शिक्षकविहीन स्कूलों में भेजा जा रहा है। विकासखंड बरमकेला के अंतर्गत प्राथमिक शाला कटंगपाली-अ में पिछले साल से एक भी शिक्षक नहीं था। ऐसे में संकुल केंद्र कटंगपाली की ओर से अन्य स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों को व्यवस्था में भेजकर स्कूल का संचालन किया जा रहा था और अब युक्तियुक्तकरण के तहत दो नये शिक्षकों की नियुक्ति की गई है।

प्राथमिक शाला कटंगपाली अ में बीते शिक्षण सत्र में बच्चों की दर्ज संख्या 12 था। इसके पहले स्कूल के प्रधान पाठक बद्रीनारायण पाणिग्राही का जनवरी 2025 में सेवानिवृत्त हो गए, जबकि इसी स्कूल में सहायक शिक्षक रहे कृष्णा उरांव का वर्ष 2023 में शिक्षक पद पर माध्यमिक शाला मानिकपुर बडे़ में प्रमोशन होकर हो चुका है। वही वर्ष 2022 में स्कूल में पदस्थ शिक्षक बसंत रात्रे का भी प्रधान पाठक के पद पर प्रमोशन होकर प्राथमिक शाला बोकरामुडा चले गए है। इसके बाद प्राथमिक शाला कटंगपाली अ में शिक्षक विहीन हो गया था और आसपास के स्कूलों के शिक्षकों को व्यवस्था में भेजकर स्कूल का संचालन किया जा रहा था। ऐसे में शिक्षा विभाग के द्वारा युक्तियुक्तकरण के तहत अतिशेष शिक्षकों का पारदर्शी और ओपन काउन्सिलिंग करने के बाद प्राथमिक शाला कटंगपाली अ में दो शिक्षक भेजा गया है। इससे कटंगपाली अ स्कूल में बच्चों की संख्या के अनुपात पर्याप्त शिक्षकों की पदस्थापना कर देने से अब शिक्षक विहीन नहीं रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...