छत्तीसगढ़

ब्लॉक सारंगढ़ मानिकपुरी पनिका समाज का चुनाव संपन्न हुआ …

सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत उल्खर में दिनांक 24/01/2025 दिन शुक्रवार मानिकपुरी पनिका समाज सारंगढ़ ब्लॉक का अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ । निर्वाचन में अपना मत देने सारंगढ़ ब्लॉक के अन्तर्गत 117 गांव के समस्त मानिकपुरी पनिका समाज के लोग सैकड़ों के संख्या में शामिल हुए। निर्वाचन अधिकारी चंद्रमणि दास, आरती दास, साधु दास,लोकतांत्रिक नियम से निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ किया । सारंगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार ने अपना फॉर्म नामांकन भरा जिसमें दो उम्मीदवार ने अपना नाम वापस लिया। जवाहर दास और फूल दास बाकी के तीन उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने का पक्का मन बना लिया। जो उम्मीदवार है (1) अगर दास दीवान सुवाताल (2) दिलीप महंत कपिस्दा (3) जदरस दास उल्खर तीनों उम्मीदवारों के लिए निर्वाचन अधिकारी वोटिंग शुरू किया। उपस्थित समाज के जनतागण बारी बारी अपना मत देना शुरू किया। जिसमें कुल 122 मत पढ़ा निर्वाचन अधिकारी मत गिनती के बाद परिणाम घोषित किया । जिसमें दिलीप महंत को (8) आठ वोट मिला और जदरस दास को (20)बीस वोट मिला वही अगर दास दीवान को (94) चौरानबे वोट मिला । निर्वाचन अधिकारी ने अगर दास दीवान को जीत विजय घोषित किया । उपस्थित समाज के लोगों ने अगर दास दीवान को भारी मतों से जनादेश दे कर विजय बनाए।समाज में खुशी की लहर एक पक्का और सच्चा ईमानदार अध्यक्ष समाज को मिलने पर अगर दास जी ने सारंगढ़ ब्लॉक के समस्त मानिकपुरी पनिका समाज को बधाई आभार प्रकट किया। और जिस तरह से समाज के लोगों ने मुझ पर बिस्वास किया मैं उन लोगों का बिस्वास पर खरा उतरूंगा समाज के लिए निष्पक्ष प्रदर्शित सेवा करूंगा । समाज के सभी साहेब लोगों को धन्यवाद करता हु साहेब बंदगी साहेब। निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों की नाम इस प्रकार है अनिल दास सचिव, लक्ष्मण दास उपाध्यक्ष,इंदल दास कोषाध्यक्ष, पीताम्बर दास सहायक सचिव निर्वाचित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश... लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी नही मिला अब तक कुछ... सरिया तहसीलदार ने नियमानुसार पूर्वज के आधार पर किया बोन्दा कोटवार की नियुक्ति... प्रेग्नेंसी में पल रहे बच्चे का लिंग जांच अपराध... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किया गया बिलाईगढ़ थाना में आवेदन प्रस्तुत... फीस, पुस्तक और ड्रेस में मनमानी रेट तय करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगी कार्यवाही... 20 जुलाई को होगा विशेष ग्रामसभा का आयोजन... 30 कुपोषित बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए के जिला इकाई ने लिया स्वस्थ करने का जिम्मा...