छत्तीसगढ़

जिला निर्वाचन अधिकारी क़ी बड़ी कार्रवाई

निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर प्रधान पाठक क़ो किया निलंबित

बलौदाबाजार – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बलौदाबाजार- भाटापारा दीपक सोनी ने निर्वाचन कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा उच्च अधिकारियों के साथ अमर्यादित व्यवहार करने पर प्रधान पाठक क़ो तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में निलंबित प्रधान पाठक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी सिमगा नियत किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला माता देवालय भाटापारा क़ो मतदान केंद्र के रूप में अधिसूचित किया गया है। 23 फ़रवरी 2025 क़ो भाटापारा स्थित अतिरिक्त कलेक्टर के कार्यालय में नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पत्र लेने क़ी कार्यवाही क़ी जा रही थी उसी दौरान उक्त स्कूल क़ी प्रधान पाठक श्रीमती जसमीन राजसिंह के द्वारा रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में प्रवेश कर उनके विद्यालय क़ो मतदान केंद्र के रूप में अधिसूचित किये जाने पर दुर्व्यवहार करते हुए उक्त मतदान केंद्र में निर्वाचन नहीं होने देने क़ी बात क़ी गई एवं रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किया गया। प्रधान पाठक का यह कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत होने के कारण दंडनीय है। सिविल सेवा आचरण नियम के तहत प्रधान पाठक श्रीमती जसमीन राजसिंह क़ो निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता क़ी पात्रता होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ में अपीलार्थी लालटू उर्फ संतोष के द्वारा फर्जी तरीके स... ट्रैफिक उल्लंघन करने वाले 13 प्रकरण में 39 सौ का जुर्माना... न्यायालय कलेक्टर सारंगढ़ में 24 मार्च को उपस्थिति के लिए शिवा साहू को अंतिम अवसर... न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिलाईगढ़ में अपीलार्थी लालटू उर्फ संतोष के द्वारा फर्जी तरीके स... भारतीय जनता पार्टी अनुसुचित जाति मोर्चा सारंगढ़ बिलाईगढ की पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का क... एनक्यूएएस राष्ट्रीय टीम द्वारा होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेडवन का मूल्यांकन... कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने वनांचल ग्राम पिरदा के स्वास्थ्य केंद्र और छात्रावास का औचक निरीक्षण किया... कलेक्टर एसपी ने होली के पूर्व सारंगढ़ में निकाला फ्लैग मार्च... जिला टास्क फ़ोर्स ने कोसीर क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन कर रहे वाहनों पर किया कार्यवाही... किसानों को 28 फरवरी को मिलेगा धान का बोनस...