छत्तीसगढ़

राजस्व पखवाड़ा में हो रहा राजस्व कार्यों का त्वरित निराकरण…

मल्दा ब में आयोजित किया गया क्लस्टर स्तरीय राजस्व शिविर...

42 किसानों को प्रदान किये गए दस्तावेज

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में ग्राम मल्दा ब में गुरुवार को क्लस्टर स्तरीय राजस्व शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को अतिथियों, कलेक्टर, एसडीएम तहसीलदार के द्वारा राजस्व कार्य के त्वरित निराकरण की जानकारी दी गई। इस अवसर पर गणमान्य नागरिक टीकाराम पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, सदस्य हरिहर, एसडीएम वर्षा बंसल, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, तहसीलदार एन के सिन्हा, प्रकाश पटेल सहित सारंगढ़ तहसील के राजस्व निरीक्षक, पटवारी सहित बड़ी संख्या में तहसील के ग्रामीण और किसान उपस्थित थे।

इस दौरान अतिथियों ने बी 1 नकल, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, डायवर्सन, वृक्ष कटाई की अनुमति, द्वितीय प्रति किसान किताब, आय- जाति- निवास प्रमाण पत्र, अभिलेख त्रुटि सुधार, रिकॉर्ड दुरूस्ती तथा वन पट्टा का फौती नामांतरण, प्राकृतिक आपदा इत्यादि प्रकरणों के दस्तावेज 42 किसानों को वितरित किये। किसानों ने अपने कार्य के शीघ्र निराकरण के कार्यवाही को मंच के माध्यम से सबके सामने बखान किया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित पूरे जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...