छत्तीसगढ़

फर्जी अंकसूची होने पर आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति निरस्त…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ –  एकीकृत बाल विकास परियोजना सारंगढ़ के परियोजना अधिकारी ने आंगनबाड़ी केन्द्र दमदरहा- 2, ग्राम दमदरहा में दीपा चौहान पति दुर्गा प्रसाद चौहान की आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति को निरस्त करने का आदेश जारी किया है। दीपा चौहान के कक्षा 8वीं के अंकसूची के संबंध में शिकायत प्राप्त होने पर कार्यालय द्वारा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड सराईपाली, जिला महासमुंद को अंकसूची सत्यापन के लिए पत्राचार किया गया था। कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सराईपाली के समग्र शिक्षा शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी के प्रधान पाठक द्वारा दीपा चौहान के कक्षा 8वीं की सत्यापित अंकसूची की छायाप्रति उपलब्ध कराई गई।

दीपा चौहान के कक्षा 8वीं की शैक्षणिक संस्था द्वारा सत्यापित अंकसूची एवं सहायिका पद हेतु आवेदन के समय प्रस्तुत अंकसूची में विसंगति होने के कारण अंकसूची वैध नही पाया गया। एकीकृत बाल विकास परियोजना सारंगढ़ के परियोजना अधिकारी ने नियुक्ति आदेश की कंडिका कमांक 07 के अनुसार दीपा चौहान की आंगनबाड़ी केन्द्र दमदरहा-2, ग्राम दमदरहा में सहायिका पद पर की गई नियुक्ति तत्काल प्रभाव से निरस्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...