छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जल संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान…

बलौदाबाजार – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को विकासखंड सिमगा के ग्राम पंचायत रोहरा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत जल जीवन मिशन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में महिलाओं की उपलब्धियों को सराहा गया और गांव में जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न जागरूकता सत्र भी आयोजित किए गए जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर कई महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और गांव की अन्य महिलाओं को प्रेरित किया। इस अवसर पर जल संरक्षण की जिम्मेदारी,जल की बचत से सुरक्षित भविष्य, समाज में जल संरक्षण की जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण आदि में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका बताई गई।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक राजकुमार कोसले,एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट की जिला कोडिनेटर संगीत मसीह,बिहान क्लस्टर अध्यक्ष दुलारी निषाद, उपाध्यक्ष पूर्णिमा साहू, पीआरपी गुलाबी नौरंगे,नम्रता जोगी,कविता साइमन,निर्मला मसीह उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया 100 बिस्तर सिविल अस्पताल सरि... कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरूद्ध होगी कार्यवाही... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने ली समय सीमा की बैठक... जनगणना में नागरिकों की जानकारी पूरी तरह गोपनीय - कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे... कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने दुर्गा पैकरा को दी अनुकंपा नियुक्ति... कलेक्टर ने सारंगढ़ के कृषि कार्यालय में हुए मारपीट पर लिया संज्ञान... निर्माण कार्यों के गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे... थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ... बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल्ल रजक ने किया ऑन द स्पॉट समाधान, स्कूल परिसर के कब्ज़ा पर चला बुलडोजर... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने किया सारंगढ़ में परिवार परामर्श केंद्र का शुभारंभ...