छत्तीसगढ़

दो गांव, दो घटनाएं, एक अंजामः शक और झगड़े ने छीनी तीन जिंदगियां…एक नवविवाहित जोड़ा उजड़ा, दूसरा अस्पताल में.. बेमेतरा में शक ने तबाह कर दिया चार परिवार की उम्मीदें…

बेमेतरा – बेमेतरा जिले में शुक्रवार को रिश्तों की बुनियाद हिलाकर रख देने वाली दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। घरेलू विवाद, संदेह और रिश्तों की कड़वाहट ने दो नवविवाहित जोड़ों की जिंदगी को तबाह कर दिया। एक मामले में पति ने पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगा ली, जबकि दूसरे मामले में झगड़े के बाद पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पहली घटना परपोड़ी थाना क्षेत्र के पथरी कला गांव की है। जानकारी के अनुसार शादी के महज सात महीने बाद एक युवक ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने गांव से दूर जाकर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि शुक्रवार को ही वह अपनी पत्नी को ससुराल से विदा कराकर घर लाया था। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। दूसरी घटना ग्राम देहरी की है, जो पथरी कला से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। शुक्रवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस झगड़े में पति आशीष बंजारे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी सुखवंती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटनाओं की सूचना पर SDOP विनय साहू और देवकर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। दोनों ही मामलों ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि रिश्तों में बढ़ती कटुता, शक और संवाद की कमी किस तरह से जीवन को नष्ट कर रही है। पुलिस दोनों ही मामलों में सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 129 के तहत सीमांकन कराने हेतु किया गया आवेदन... शिव महापुराण में वर्णित त्याग और सहयोग का अद्भुत प्रसंग है समुद्र मंथन की कथा... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जलीय जीव जंतुओ के संरक्षण के लिए दिलाई शपथ... सावधान मनरेगा का नया अवतार VB G RAM G छीन लेगा आपके काम का कानूनी अधिकार... अवैध कब्जाधारी के द्वारा दि गई झूठे केश में फंसाने की धमकी की शिकायत पर ईमानदार पुलिस अधिकारी शिव कु... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला क्षेत्र के 3 छात्रावासों का किया निरीक्षण... आंगनबाड़ी में बच्चों को नाम, अक्षर ज्ञान, गिनती, बोलने का आत्मविश्वास के बारे में सीखाना चाहिए : कले... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांग की गई जानकारी... बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी हुई तो संबंधित अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई : कलेक्टर डॉ... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांग की गई जानकारी...