छत्तीसगढ़

5 पुलिसकर्मी सस्पेंड: रेप के आरोपी के थाने से फरार होने के मामले में बड़ा एक्शन, आरोपी के लिए 5000 का ईनाम घोषित…

बेमेतरा-जिले के खम्हरिया थाना क्षेत्र में एक गंभीर आपराधिक मामले ने पुलिस प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर दिया है। दुष्कर्म के एक आरोपी के थाने से फरार हो जाने की बड़ी लापरवाही के बाद एसपी रामकृष्ण साहू ने सख्त रुख अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई की है।निरीक्षक (TI) चंद्रदेव वर्मा सहायक उप निरीक्षक (ASI) भानु प्रताप पटेलएक प्रधान आरक्षक
दो आरक्षक शामिल हैं।ये सभी अधिकारी और जवान थानखम्हरिया में ही पदस्थ थे, जहां से आरोपी की फरारी की घटना हुई। दुष्कर्म जैसे संवेदनशील मामले में आरोपी का इस तरह भाग जाना, पुलिस की गंभीर चूक को दर्शाता है, जिसे लेकर जिलेभर में नाराजगी देखी जा रही थी।
एसपी रामकृष्ण साहू ने स्पष्ट किया कि ऐसी लापरवाहियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए दोषी कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा, “यह मामला अत्यंत संवेदनशील है और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। थाने की सुरक्षा व्यवस्था में चूक स्पष्ट रूप से सामने आई है।”
इस कार्रवाई के बाद जिलेभर के पुलिस महकमे में सतर्कता बढ़ा दी गई है। थानों में बंद आरोपियों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को पुनः मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि थानों में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी है, खासकर जब आरोपी गंभीर अपराधों में लिप्त हो। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपी को कब तक पकड़ने में सफल होती है और लापरवाही के अन्य पहलुओं पर क्या कदम उठाए जाते हैं।
यह कार्रवाई एक सख्त संदेश है कि अपराधियों को कानून से भागने नहीं दिया जाएगा और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश... लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी नही मिला अब तक कुछ... सरिया तहसीलदार ने नियमानुसार पूर्वज के आधार पर किया बोन्दा कोटवार की नियुक्ति... प्रेग्नेंसी में पल रहे बच्चे का लिंग जांच अपराध... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किया गया बिलाईगढ़ थाना में आवेदन प्रस्तुत... फीस, पुस्तक और ड्रेस में मनमानी रेट तय करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगी कार्यवाही... 20 जुलाई को होगा विशेष ग्रामसभा का आयोजन... 30 कुपोषित बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए के जिला इकाई ने लिया स्वस्थ करने का जिम्मा...