छत्तीसगढ़

बिलाईगढ़ पुलिस ने आरोपीया से 50 लीटर महुआ शराब किये जप्त…

सारंगढ-पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को आगामी त्रिस्तरीय चुनाव के मद्देनजर जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। अति० पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय एवं sdop विजय ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर की सुचना पर 50 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 1 आरोपीया को गिरफ्तार करने में थाना बिलाईगढ़ पुलिस को सफलता हासिल हुई है। प्रकरण में दिनांक 02 फरवरी को थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री की मुखबिर सूचना पर ग्राम चंदलीडीह में रेड कार्यवाही किया । जिसमे आरोपीया अपने घर के पीछे बाड़ी में अवैध रूप से कुल 50 लीटर एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में सफेद रंग की मजबूत पन्नी में भरा महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखे रंगे हाथ पकड़ी गई।
आरोपीया लेवना बाई बंजारे पति रतिराम बंजारे उम्र 47 साल ग्राम चंदलीडीह थाना बिलाईगढ़ के कब्जे से कच्ची महुआ शराब को मुताबिक जब्ती पत्रक समक्ष गवाह के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आ. एक्ट कायमकर आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किये तथा न्यायालय के आदेश पर आरोपिया को जेल दाख़िल किया गया। प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में SI प्रमोद यादव , प्रधान आर चंद्रशेखर पटेल आर. पंकज साहू राजेंद्र दीक्षित शंकर कुर्रे म.आर प्रीति खड़िया एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...