छत्तीसगढ़

राजस्व मंत्री ने ग्राम भैंसा में विभिन्न विकास कार्यो का किया लोकार्पण व शिलान्यास…

बलौदाबाजार – राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा मंगलवार को जिले के सिमगा विकासखंड के ग्राम पंचायत भैंसा में आयोजित विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने 24 लाख 50 हजार रुपये लागत के चार विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जिसमें 5 लाख रुपये के सांस्कृतिक भवन व 4 लाख 50 हजार रुपये के फ़ूड ग्रेन स्टोरेज बिल्डिंग का लोकार्पण एवं 10 लाख रुपये के सामुदायिक भवन व 5 लाख रुपये के सीसी रोड का भूमिपूजन शामिल है।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि हमारी सरकार शहर से लेकर गांव के विकास के लिये संकल्पित है। अब छत्तीसगढ़ में चहूंमुखी विकास हो रहा है जिससे शांति व समृद्धि दिखाई दे रहा है। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपये में खरीदी की जा रही है। उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा का भी ध्यान दिया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण के लिये महतारी वंदन जैसे महत्वपूर्ण योजना लागू किया गया है जिसमें हर महीने एक हजार रुपया सीधे हितग्राही के बैक खाता में जमा हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी ने गरीबों का पक्के मकान के सपने को साकार करने के लिये प्रधानमंत्री आवास योजना लागू किया है और अब हर पात्र हितग्राही का पक्का मकान बन रहा है । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार ने 18 लाख पीएम आवास मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने हम सबको अपनी भागीदारी निभानी होगी। भारत के साथ छत्तीसगढ़ भी विकसित प्रदेश बनेगा।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि,ग्राम सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
प्रभु भक्ति निष्काम भाव से करें -भाई श्यामसुंदर पटेल... अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुहिम चलाना पड़ा भारी! महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पति-बेटे समेत 5 लो... शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न... कान्यकुब्ज युवा संगिनी बलौदाबाजार ने हर्षोल्लास के साथ मनाई शरद पूर्णिमा... धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश... बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर... वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन... सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार...