छत्तीसगढ़

बोर्ड परीक्षा में गड़बड़ी हुई तो संबंधित अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे…

बोर्ड परीक्षा की तैयारी के संबंध में कलेक्टर ने ली स्कूल विभाग की समीक्षा बैठक...

नकल रोकने कलेक्टर ने 8 उड़न दस्ता दल गठन करने दिए निर्देश…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – बोर्ड परीक्षा की तैयारी के संबंध में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। आगामी माह फरवरी से प्रारंभ होने वाले 10वीं 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में कुल 65 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें आवश्यक तैयारी जैसे छात्र छात्राओं के बैठक हेतु पर्याप्त मात्रा में फर्नीचर, बिजली, पानी आदि के सुविधा सुनिश्चित कर ले। कलेक्टर ने जिले में नकल जैसे अनुचित साधन की उपयोग को रोकने हेतु कुल 8 उड़न दस्ता दल का गठन करने हेतु निर्देशित किया एवं सख्त लहजे में कहा कि किसी भी हाल में अनियमितता नहीं होनी चाहिए। यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी पाए गए तो संबंधित अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले में शांतिपूर्ण माहौल में बिना डर एवं तनाव के माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड के निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा कराए जाने हेतु डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू को नोडल अधिकारी बनाया गया है और उन्हें निर्देशित किया गया है कि अविलंब 8 उड़न दस्ता दल का गठन कर आवश्यक रूट चार्ट भी तैयार कर ले एवं संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी करें।

कलेक्टर के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को भी निर्देशित किया गया है कि परीक्षा पूर्व सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करें ताकि कोई भी छात्र छात्रा अनुत्तीर्ण ना हो। इस बैठक में डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू जिला शिक्षा अधिकारी जोइधा राम डहरिया, डीएमसी नरेश कुमार चौहान के साथ-साथ विकासखंड शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण साहू, रेशम कोसले, नरेंद्र जांगड़े एवं सहायक विकास विकासखंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कलेक्टर ने 45 ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन करने के दिए निर्देश... 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट प्रतिबंधित, उल्लंघन पर 25 हजार रूपये का दंड... 16 जून से ही प्रारम्भ होगा स्कूल प्रवेश : संचालक लोक शिक्षण... कलेक्टर ने बुनकरों के केंद्र जाकर किया हथकरघा कला को प्रोत्साहन... खनिज अमला ने साल्हेओना के बाबा वैद्यनाथ मिनरल्स क्रेशर पर छापा मारा... योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा... खाद कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, दुमुहानी का मेला कृषि केंद्र सील... बरमकेला क्षेत्र में पेट्रोल डीजल की अनियमिता पर यश देव किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप सील... 6 खाद दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड, कृषि विभाग की जांच के बाद कार्यवाही... कलेक्टर की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न...