छत्तीसगढ़

रायकोना के रघुनाथ साहू और योगेश्वरी साहू ने की सादगी और गरिमापूर्ण विवाह…

एक ही जाति के वर वधु ने अपने माता पिता की रजामंदी और उपस्थिति में की शादी...

विशेष विवाह अधिनियम 1954 के तहत कलेक्टर कोर्ट में सादगी से विवाह सम्पन्न…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – न्यायालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सह विवाह अधिकारी कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के समक्ष जिले के ग्राम रायकोना के वर रघुनाथ साहू और वधु योगेश्वरी साहू ने विशेष विवाह अधिनियम 1954 के तहत अपने अपने माता-पिता की सहमति और उपस्थिति में विवाह किया। वर वधु दोनों की उम्र 25-26 है। सादगी मय वातावरण में भाई बहन, दोनों पक्ष की महिलाएं विवाह के दौरान उपस्थित थीं। वर वधु ने विवाह की शपथ लिए, एक दूसरे को माला, अंगूठी पहनाये। वर ने वधु को मंगलसूत्र का गठबंधन किया और मांग में सिंदूर रस्म को पूरा किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को मिठाई खिलाई गई।

शायद पहली बार ऐसा विवाह हुआ जहां दोनों वर वधु एक ही जाति के थे और दोनों के माता पिता की रजामंदी थी। अक्सर देखा जाता है कि अलग अलग जाति के लोग ही अक्सर कोर्ट में शादी करते हैं, लेकिन इन दोनों परिवार के सादगी ने फिजूल खर्ची का रोकथाम करते हुए सादगी से विवाह का कीर्तिमान रचाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...