छत्तीसगढ़
अवैध शराब की बिक्री ढाबा,गांव के गली चौक चौराहों में जोरों पर किया जा रहा है…
पुलिस प्रशासन एवं आबकारी विभाग के अधिकारी मौन है...

बिलाईगढ – विकास खण्ड बिलाईगढ में अवैध शराब की बिक्री ढाबा गांव के गली चौक चौराहों में जोरों से किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार विकास खण्ड बिलाईगढ के अनेकों ग्राम में अवैध शराब की बिक्री किया गया जा रहा है जैसे कि गांव के गली चौक चौराहों में अवैध महुवा तथा देशी मदिरा शराब जोरों पर बिक्री किया जा रहा है और ढाबों में अंग्रेजी शराब जैसे कि बियर,गोवा एवं अन्य तथा देशी मदिरा शराब में प्लेन,लाल शराब जोरों पर बिक्री किया जा रहा है जिसकी स्थानीय पुलिस एवं आबकारी विभाग में शिकायत करने पर जांच के नाम पर अधिकारी द्वारा खानापूर्ति किया जाता है । अब देखना होगा कि शासन प्रशासन के द्वारा क्या कुछ कार्यवाही किया जाता है।




