छत्तीसगढ़

जिला प्रशासन के नोटिस के बाद श्री सीमेंट प्रबंधन ने परिसंकटमय पदार्थ के उपयोग पर लगाई रोक

कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार सयंत्र परिसर के भीतर दुर्गंध नियंत्रण ईकाई की भी हुई स्थापना

प्रबंधन ने सयंत्र में सभी सुरक्षा उपायों को अपनाने की कही बात ताकि आसपास के नागरिकों को भविष्य में न हो कोई दिक्कत

जिला प्रशासन सयन्त्र द्वारा प्रस्तुत अंतिम जवाब अवलोकन कर की जाएगी अग्रिम कार्यवाही

बलौदाबाजार – जिला प्रशासन के नोटिस के बाद जिले के सिमगा ब्लॉक स्थित श्री सीमेंट्स संयंत्र प्रबंधन द्वारा अपने संयंत्र में परिसंकट मय पदार्थ के उपयोग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

श्री सीमेंट सयंत्र के द्वारा प्रस्तुत अंतरिम जवाब में खपराडीह संयत्र में परिसंकटमय पदार्थों के उपयोग में तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिये जाने तथा संयंत्र प्रबंधन द्वारा भविष्य में इस प्रकार के पदार्थ का उपयोग अल्टरनेट फ्यूल रॉ मटेरियल के रूप में उपयोग नहीं किये जाने के निर्णय से जिला प्रशासन को अवगत कराया गया है। इसके साथ ही श्री सीमेंट सयंत्र के द्वारा निर्धारित मापदण्ड के अनुसार शेड निर्माण, नाली एवं न्यूट्रलाईजेशन पिट निर्माण का कार्य द्रुत गति से प्रांरभ किये जाने, संस्थान के अंतर्गत कामगारों की समुचित सुरक्षा के दृष्टिकोण से सुरक्षात्मक उपकरणों का प्रबंधन किये जाने तथा अल्टरनेट फ्यूल रिसोर्स के निस्तारण हेतु मानक कार्य पद्धति (एसओपी) के अनुसार ही कार्य किये जाने की समुचित व्यवस्था किये जाने तथा इसी संबंध में समस्त जानकारियों को प्रावधानानुसार प्रदर्शित कर दिये जाने की जानकारी दी गई। प्रस्तुत नोटिस में संयंत्र परिसर के भीतर दुर्गंध नियंत्रण ईकाई की स्थापना कर दिये जाने की जानकारी दी गई है। कलेक्टर श्री सोनी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा संयंत्र प्रबंधन द्वारा प्रस्तुत अंतरिम जवाब का अवलोकन किया जा रहा है। इसके बाद प्रस्तुत अंतिम जवाब का अवलोकन करने के पश्चात अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशाससन की पूरी संवदेना प्रभावित बच्चों और उनके परिवार के साथ है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री दीपक सोनी द्वारा विगत दिनों संयंत्र के ए.एफ.आर क्षेत्र में उत्पन्न तीक्ष्ण दुर्गंध के कारण स्कूली बच्चों के सेहत पर दुष्प्रभाव के मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा की दृष्टि से ए.एफ.आर. क्षेत्र सील करने की कार्रवाई के साथ नोटिस भी जारी किया गया था। श्री सोनी ने रहवासियों के हित के लिए दुर्गंध से बचाव के तत्काल उपाय करने के निर्देश भी संयंत्र प्रबन्धन को दिए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...