छत्तीसगढ़

ईवीएम के उपयोग के संबंध में मीडिया कार्यशाला सम्पन्न…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में शत प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के उपयोग के संबंध में कलेक्ट्रेट सारंगढ़ में मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें उप जिला निर्वाचन अधिकारी एस के टंडन, ईडीएम गंगाधर विश्वकर्मा, विनोद बंजारे, जिला मास्टर ट्रेनर चूड़ामणि गोस्वामी, पत्रकार यशवंत सिंह ठाकुर, भरत अग्रवाल, ओंकार केशरवानी, देव कुमार जाटवर उपस्थित थे।

मास्टर ट्रेनर चूड़ामणि गोस्वामी ने जानकारी दी कि अभी भी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में कई नागरिकों को ईवीएम के उपयोग की जानकारी नहीं है। इसलिए सभी नागरिकों को मतदान की प्रक्रिया की सही जानकारी देना आवश्यक है। ताकि वे आगामी चुनावों में वे बिना किसी संकोच के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इस नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए मतदान ईवीएम के माध्यम से होगा। मतदाताओं को दोनों पदों के लिए अलग-अलग बटन दबाने होंगे। पहले अध्यक्ष पद के लिए बटन दबाने पर हल्की बीप की आवाज आएगी और पार्षद पद के लिए बटन दबाने पर लंबी बीप सुनाई देगी, जो इस बात का संकेत होगा कि मतदान की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया 100 बिस्तर सिविल अस्पताल सरि... कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरूद्ध होगी कार्यवाही... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने ली समय सीमा की बैठक... जनगणना में नागरिकों की जानकारी पूरी तरह गोपनीय - कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे... कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने दुर्गा पैकरा को दी अनुकंपा नियुक्ति... कलेक्टर ने सारंगढ़ के कृषि कार्यालय में हुए मारपीट पर लिया संज्ञान... निर्माण कार्यों के गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे... थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ... बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल्ल रजक ने किया ऑन द स्पॉट समाधान, स्कूल परिसर के कब्ज़ा पर चला बुलडोजर... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने किया सारंगढ़ में परिवार परामर्श केंद्र का शुभारंभ...