छत्तीसगढ़

मां को मामा के घर पहुंचाया, फिर दरवाजे के बाहर कार में बैठकर युवक ने कर ली आत्महत्या…

मामा जब घर से बाहर निकला तो गंभीर हालत में कार के भीतर पड़ा था युवक, अस्पताल में इलाज के दौरान अगले

अंबिकापुर-शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र निवासी पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले एक युवक ने कार में बैठकर जहर का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दरअसल युवक ने पिता को कहा था कि वह फार्म में काम नहीं करना चाहता है। रविवार की रात वह मां को लेकर मामा के घर कार से पहुंचा। मां भीतर चली गई, इसी बीच कार में बैठकर उसने घातक कदम उठा लिया।

शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाषनगर निवासी चंदन मंडल पिता शीबू मंडल 23 पोल्ट्री फार्म का काम करता था। 19 जनवरी की शाम को उसने पिता के मोबाइल पर फोन किया और कहा कि वह पोल्ट्री फार्म का काम नहीं करना चाहता है। इसके बाद फोन काट दिया।
इसके बाद रात 11 बजे घर पहुंचा और मां को कार में बैठाकर मामा के घर अजबनगर चला गया। मां घर के अंदर चली गई, जबकि चंदन मंडल कार में ही बैठा था। इसी बीच उसने कार में ही कीटनाशक सेवन कर लिया।मामा ने देखा तो दी जानकारी
कार में बैठे चंदन को लेने उसका मामा घर से बाहर निकला। उसने देखा कि कार के भीतर वह गंभीर हालत में पड़ा है। उसके मुंह से झाग निकल रहा है। यह देख उसने तत्काल उसकी मां व पिता को जानकारी दी।
फिर उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से रेफर किए जाने के बाद परिजन 20 जनवरी को मिशन अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे थे। यहां देर रात उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत से माता-पिता सदमे में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...