छत्तीसगढ़

शादी समारोह के दौरान युवक की संदिग्ध मौत:कोरबा में टेंट हाउस में काम करता था; नशा करके पहुंचा था…

कोरबा-कोरबा में शादी समारोह के दौरान एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। ब्राह्मण भवन में विवाह कार्यक्रम चल रहा था तभी एक अज्ञात युवक नशे की हालत में कार्यक्रम पर पहुंचा, अगले दिन सुबह भवन की दीवार के पास युवक का शव पड़ा मिला। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के हेलीपैड मुख्य मार्ग स्थित भवन में शनिवार शाम को हल्दी रस्म चल रहा था, तभी की यह घटना है। मृतक की पहचान मुदापार निवासी अभिषेक श्रीवास (26) के रूप में हुई, जो टेंट हाउस में मजदूर के रूप में काम करता था। ये है पूरी घटना शाम के समय युवक नशे में शादी में गया, वहां मौजूद लोगों ने उसे मेहमान समझकर ध्यान नहीं दिया। युवक ने वहां खाना खाया और रात भर भवन परिसर में घूमता रहा। रविवार सुबह जब लोग उठे, तो भवन की दीवार के पास युवक का शव पड़ा मिला। लोगों को लगा नशे में सो रहा शुरू में लोगों को लगा कि वह नशे में सो रहा है, लेकिन जब काफी देर तक नहीं उठा तो जांच की गई और उसकी मृत्यु की पुष्टि हुई। मृतक के भाई ने बताया कि अभिषेक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और शनिवार शाम से घर से लापता था। मामले की जांच में जुटी पुलिस मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों इस घटना से सदमे में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...