छत्तीसगढ़

रायगढ़ में बड़ा हादसाः ढ़िमरापुर में सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी, कई गाड़ियां जलकर खाक, कई लोग गंभीर रूप से झुलसे…

रायगढ़। जिले के ढ़िमरापुर क्षेत्र में आज सुबह एक भीषण हादसा हुआ. जब मुरारी द किचन के पास गैस सिलेंडर फटने से भारी तबाही मच गई। धमाका इतना जोरदार था कि उसके प्रभाव से आसपास खड़ी कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं और पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। बताया जा रहा हैं कि घटना में तीन से चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग सहम गए। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम घटनास्थल पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए आग पर काबू पाने में जुटी है। झुलसे हुए लोगों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है।

स्थानीय अधिकारियों ने इस हादसे के बाद सुरक्षा उपायों पर सवाल उठाए हैं, जबकि लोग इस घटना की वजह से अपनी जान की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है, ताकि इस घटना की असल वजह का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

स्थानीय लोग अब सिलेंडर सुरक्षा मानकों को लेकर जागरूकता बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. ताकि ऐसी जानलेवा दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...