छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने पंचायत चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने क़ी कार्यवाही का लिया जायजा

नियमानुसार सभी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश

बलौदाबाजार – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी ने सोमवार क़ो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2024 -25 अंतर्गत जिला पंचायत सभाकक्ष बलौदाबाजार में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की तैयारी क़ा जायजा लिया। उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सहित मास्टर ट्रेनर क़ो नियमानुसार सभी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य प्रवेश द्वार के बगल में बनाए गये पूछ -ताछ कॉउंटर एवं नाम निर्देशन प्रपत्र काउंटर में कर्मचारियों से उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यो क़ी जानकारी ली। उन्होंने नाम निर्देशन पत्र के लिए अलग-अलग वर्गो के लिए निर्धारित शुल्क लेने कहा। इसके साथ ही काउंटर में निर्धारित शुल्क का विवरण चस्पा करने के भी निर्देश दिए। इसीतरह नाम निर्दशन पत्र जमा करने हेतु अभ्यर्थी प्रवेश के लिए बेरीकेटिंग के पास एरो का निशान चस्पा करने कहा। उन्होंने नाम निर्देशन सहित अन्य कार्यवाही के लिए स्टैण्डर्ड चेक लिस्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए।

गौरतलब है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2024 -25 अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद हेतु सोमवार 27 जानवरी 2025 से नाम निर्देशनपत्र जमा करने क़ी कार्यवाही शुरू हो गई है।

इस दौरा सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर एवं अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश... लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी नही मिला अब तक कुछ... सरिया तहसीलदार ने नियमानुसार पूर्वज के आधार पर किया बोन्दा कोटवार की नियुक्ति... प्रेग्नेंसी में पल रहे बच्चे का लिंग जांच अपराध... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किया गया बिलाईगढ़ थाना में आवेदन प्रस्तुत... फीस, पुस्तक और ड्रेस में मनमानी रेट तय करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगी कार्यवाही... 20 जुलाई को होगा विशेष ग्रामसभा का आयोजन... 30 कुपोषित बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए के जिला इकाई ने लिया स्वस्थ करने का जिम्मा...