छत्तीसगढ़

संयुक्त टीम ने छिंद, सरिया और बेलटिकरी के राइस मिल से धान चावल किया जप्त…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार राजस्व, खाद्य एवं मार्कफेड की संयुक्त टीम द्वारा सारंगढ़ ब्लॉक में सिद्धि विनायक राइस मिल ग्राम छिंद का जांच किया गया। जांच में धान निर्धारित मात्रा से 4170.0 क्विंटल कम पाया गया। राइस मिल में उपलब्ध चावल 580 क्विंटल एवं धान 2876क्विंटल को मिल के मैनेजर से जप्त किया गया। इसी प्रकार संयुक्त टीम द्वारा बरमकेला ब्लॉक में गायत्री पर्बोइलिंग यूनिट सरिया का जांच किया गया। जांच में धान निर्धारित मात्रा से 395.24 क्विंटल कम पाया गया। राइस मिल में उपलब्ध चावल 199 क्विंटल एवं धान 160 क्विंटल को मिल के प्रोपराइटर से जप्त किया गया। बिलाईगढ़ ब्लॉक में राजस्व, खाद्य एवं मार्कफेड की संयुक्त टीम द्वारा सरस्वती जायसवाल राइस मिल बेलटिकरी का जांच किया गया। जांच में धान निर्धारित मात्रा से 2623 क्विंटल कम पाया गया। राइस मिल में उपलब्ध चावल 8 क्विंटल एवं धान 1800 क्विंटल को मिल के प्रोपराइटर से जप्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश... लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी नही मिला अब तक कुछ... सरिया तहसीलदार ने नियमानुसार पूर्वज के आधार पर किया बोन्दा कोटवार की नियुक्ति... प्रेग्नेंसी में पल रहे बच्चे का लिंग जांच अपराध... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किया गया बिलाईगढ़ थाना में आवेदन प्रस्तुत... फीस, पुस्तक और ड्रेस में मनमानी रेट तय करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगी कार्यवाही... 20 जुलाई को होगा विशेष ग्रामसभा का आयोजन... 30 कुपोषित बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए के जिला इकाई ने लिया स्वस्थ करने का जिम्मा...