छत्तीसगढ़

गढ़ विच्छेदन कर उत्साह से मनाया गया सारंगढ़ दशहरा…

सारंगढ़ के रियासतकालीन दशहरा उत्सव के साक्षी बने कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे...

प्रतिभागी अजय बने गढ़ विच्छेदन के विजेता…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – विजयादशमी पर्व पर रियासतकालीन गढ़ विच्छेदन सारंगढ़ दशहरा हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। सारंगढ़ राज परिवार के डॉ मेनका देवी सिंह (वर्तमान राजा), उनके पति डॉ परिवेश मिश्रा, पुत्री कुलिशा सिंह के साथ इस वर्ष कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, विधायक उत्तरी जांगड़े की उपस्थिति ने अंचल के लोगों के उत्साह को दोगुना किया। कलेक्टर इस उत्सव में शामिल होकर साक्षी बने। सारंगढ़ राजा के द्वारा शांति और समृद्धि सहित क्षेत्रवासियो को विजयीदशमी पर्व का शुभकामनाये प्रदान किया गया।

यह गढ़ उत्सव लगभग 200 साल से भी पुरानी है, जिसका आयोजन राजपरिवार सारंगढ़ के द्वारा किया जाता है। गढ़ चौक पर मिट्टी के टीले रूपी गढ़ के ऊपर मे सैनिक के रूप में वालंटियर थे, वहीं गढ़ के नीचे मे पानी का गड़ढ़ा था, जहां पर लगभग 25 प्रतिभागी मिट्टी के टीले को नुकीले औजार से गड्ढा खोदकर ऊपर चढ़ते गए। प्रतिभागी अजय ने सुरक्षा प्रहरियो से जहोज्जद कर गढ़ मे चढने में सफल हुआ, उन्हें गढ़ विजेता का पदवी दिया गया। इस गढ़ उत्सव को देखने के लिये आसपास के ग्रामीणों की लगभग 5 से 10 हजार की भीड़ इस कार्यक्रम को देखने को लिये जुटी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...