छत्तीसगढ़

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ में एनएच सड़क निर्माण का किया निरीक्षण, सोमवार तक पूरा करने के दिए निर्देश…

पुल-पुलियाओं पर मजबूत रेलिंग लगाने के निर्देश...

दुकानों के बाहर रखे गए सामान को हटाने के लिए संयुक्त टीम द्वारा चालानी कार्रवाई करने के निर्देश…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ में सिटी कोतवाली थाना से भारत माता चौक तक राष्ट्रीय राजमार्ग (एन एच) के चौड़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान एनएच के एसडीओ एम के गुप्ता और नगरपालिका के सीएमओ भी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सड़क की अत्यंत खराब स्थिति पर नाराज़गी जताते हुए आगामी सोमवार तक 5 दिनों के भीतर हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क किनारे बने छोटे पुल-पुलियाओं पर दुर्घटना की संभावनाओं को देखते हुए तत्काल मजबूत रेलिंग लगाने के निर्देश दिए। साथ ही, भारत माता चौक से आगे दुकानों के बाहर अतिक्रमण के रूप में रखे गए सामान को हटाने के लिए एसडीएम तहसीलदार और नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा चालानी कार्रवाई करने कहा गया है। कलेक्टर ने रेंजरपारा पुल के पास सफाई, बाबाकुटी पुल के पास झाड़-झाड़ी की सफाई एवं रेलिंग लगाने, तथा दानसरा रोड के पुल पर रेलिंग लगाने के स्पष्ट निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश... लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी नही मिला अब तक कुछ... सरिया तहसीलदार ने नियमानुसार पूर्वज के आधार पर किया बोन्दा कोटवार की नियुक्ति... प्रेग्नेंसी में पल रहे बच्चे का लिंग जांच अपराध... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किया गया बिलाईगढ़ थाना में आवेदन प्रस्तुत... फीस, पुस्तक और ड्रेस में मनमानी रेट तय करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगी कार्यवाही... 20 जुलाई को होगा विशेष ग्रामसभा का आयोजन... 30 कुपोषित बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए के जिला इकाई ने लिया स्वस्थ करने का जिम्मा...