छत्तीसगढ़

30 कुपोषित बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए के जिला इकाई ने लिया स्वस्थ करने का जिम्मा…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कुपोषण मुक्त जिले की दिशा में संयुक्त पहल करते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के जिला अध्यक्ष डॉ. जे.एन. शुक्ला के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आईएमए द्वारा शुक्रवार को सारंगढ़ विकासखंड में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्राम छुहीपाली के 15 सहित कुल 30 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां एवं पोषण आहार उपलब्ध कराया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के वजन एवं वृद्धि की साप्ताहिक निगरानी करेंगी, जबकि एक माह बाद पुनः संयुक्त टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा।

डॉ. जे.एन. शुक्ला ने बताया कि चिकित्सक दिवस के अवसर पर आईएमए ने छुहीपाली के 15 कुपोषित बच्चों को गोद लिया है, जिनका संपूर्ण उपचार एसोसिएशन द्वारा कराया जाएगा। जिला चिकित्सालय की शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. भारती पटेल ने बच्चों की जांच कर गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराने की सलाह दी।

शिविर में बीएमओ डॉ. आर.एल. सिदार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अनूप अग्रवाल, जन औषधि केंद्र एवं आशा निकेतन वृद्धाश्रम के संचालक रामभूषण तिवारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी चंचन रात्रे, पर्यवेक्षक विजेता केशरवानी, एनआरसी की फीडिंग डेमोंस्ट्रेटर सरला कुर्रे, टीबी इकाई के दिनेश बरेठ, सरिता बरेठ तथा ग्राम पंचायत छुहीपाली के सरपंच रामगोपाल अजय, उप सरपंच सुनील बरेठ सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव... सारंगढ़ में 25 अगस्त को होगी दिशा समिति की बैठक... आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव का सारंगढ़ प्रवास, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत... उल्लास महाचौपाल और रैली से निरक्षरों के लिए साक्षरता जागरूकता अभियान... एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सोनाखान में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर पालकों में नाराजगी... कलेक्टर और एसपी ने अधिकारियों के साथ किया उप जेल सारंगढ़ का निरीक्षण... आदिवासी कांग्रेस कमेटी, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने की ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति सूची जारी... प्रसव के दौरान 1 भी मातृ और शिशु की मृत्यु नहीं होनी चाहिए : कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू... पीएम मत्स्य संपदा योजना से मछुआरों को मिलेगा निशुल्क बीमा, आर्थिक सहायता और अनुदान... कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद...