छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बीते दो वर्षों में अनुसूचित जाति समाज के विकास को मिली नई गति – डॉ.सनम जांगड़े…

गिरौदपुरी में तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए बनाए जा रहे शेड निर्माण कार्यों की समीक्षा...

बिलाईगढ़ – भाजपा अनु.जाती मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं मेला समिति के सदस्य डॉ.सनम जांगड़े रविवार को बाबा गुरु घासीदास जी की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में मत्था टेका उन्होंने गुरुगद्दी पर आशीर्वाद प्राप्त कर राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस दौरान संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी के ‘मनखे-मनखे एक समान’ के संदेश को याद करते हुए भावपूर्ण तरीके से पूजा-अर्चना की।

डॉ. सनम जांगड़े ने कहा बाबा गुरू घासीदास के मनखे- मनखे एक समान का सन्देश, मानव को मानव से जोड़ने वाला और सद्भाव व समरसता बढ़ाने वाला है। बाबा गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग पर हमारी सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के द्वारा गिरौदपुरी का सतत् विकास किया जा रहा है। विशाल जैतखाम निर्माण से लेकर अनेक सुविधाओं का विस्तार यहां किया गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बीते दो वर्षों में अनुसूचित जाति समाज के विकास को नई गति मिली है। गिरौदपुरी धाम के सर्वांगीण विकास के अंतर्गत जैतखाम, मंदिर परिसर, अमृत कुंड, छाता पहाड़ तक सड़क, सीढ़ियों एवं प्रकाश व्यवस्था जैसे अनेक महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण किए गए हैं। गिरौदपुरी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थायी छायादार शेड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा के बाद, गिरौदपुरी धाम में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को धूप और बारिश से बचाने के लिए 3 करोड़ रुपए की राशि से छायादार शेड निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई है। यह स्थायी शेड मेला परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर मुख्य मंदिर (गुरू गद्दी) तक बनाया जा रहा है, ताकि लंबी कतारों में खड़े भक्तों को आसानी हो। मुख्य प्रवेश द्वार से मुख्य मंदिर तक करीब 1200 मीटर की दूरी तक स्थाई शेड निर्माण किया जा रहा है। तथा अन्य विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त भंडारपुरी धाम के विकास हेतु 17 करोड़ 11 लाख 22 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे वहां अधोसंरचना संबंधी कार्य शीघ्र प्रारंभ होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में अनुसूचित जाति समाज के उत्थान हेतु प्रत्येक वर्ष पांच प्रतिभावान युवाओं को पायलट प्रशिक्षण के लिए 15-15 लाख रुपये की सहायता देने का निर्णय भी लिया गया है। और मड़वा धर्मशाला में 50 लाख की स्वीकृति दी गई है।

इस निर्माण के अलावा सरकार ने गिरौदपुरी मेला बजट को भी 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए कर दिया है, ताकि देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य, पेयजल और भोजन की सुविधाएं मिल सकें।

इस मौके पर सतनामी समाज के श्री दुर्गा महेश्वर जी पूर्व जिला अध्यक्ष प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, राम कुमार मिरी सदस्य मेला समिति, नरोत्तम बघेल पूर्व जिला अध्यक्ष सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति बलौदाबाजार, डॉ. मोहन बांधे, हितेश रात्रे , सतीश रात्रे भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, नगर पंचायत पवनी पार्षद करण साहू, चरण दास तेहरवंश ,गोविंद घृतलहरे , कुंजराम कोसले जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ प्रगतिशील छ. ग. सतनामी समाज, लता सोनवानी अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्रगतिशील छ. ग. सतनामी समाज, अजय कुमार सांडे कार्यकरणी सदस्य प्रगतिशील छ. ग. सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ, सुनीता कोसले ब्लाक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ प्रगतिशील छ. ग. सतनामी समाज, राजेन्द्र निराला, लक्ष्मीकांत टंडन, जयसन कोसले, मिथलेश बर्मन, प्रदीप कुर्रे, कमलेश कुर्रे, रमेश बंजारे, महेन्द्र सिंह बारले एवं गिरौदपुरी धाम के सभी वरिष्ठ समाज सेवक व नागरिक गण भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश... लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी नही मिला अब तक कुछ... सरिया तहसीलदार ने नियमानुसार पूर्वज के आधार पर किया बोन्दा कोटवार की नियुक्ति... प्रेग्नेंसी में पल रहे बच्चे का लिंग जांच अपराध... सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत किया गया बिलाईगढ़ थाना में आवेदन प्रस्तुत... फीस, पुस्तक और ड्रेस में मनमानी रेट तय करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगी कार्यवाही... 20 जुलाई को होगा विशेष ग्रामसभा का आयोजन...