छत्तीसगढ़

जल अर्पण दिवस में सहसपानी गांव को पानी टंकी संचालन की दी जिम्मेदारी…

जल जीवन मिशन से गांव के घर घर में नल से मिल रहा पानी...

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – जल जीवन मिशन से जिले में जल की उपलब्धता, जल बचाव हेतु विकासखंड सारंगढ़ के ग्राम पंचायत सहसपानी में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा भव्य जल अर्पण दिवस कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्मित पानी टंकी एवं अन्य जल प्रदाय योजनाओं को ग्रामवासियों को समर्पित किया गया। “मोर गाँव मोर पानी”, “जल संवर्धन”, “सुजल ग्राम” और “सुजल, स्वच्छ, स्वस्थ ग्राम हमारा अभिमान” जैसे नारों के साथ ग्रामीणों को जल की उपयोगिता, संरक्षण एवं प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप, एसडीओ बी एल खरे ने बताया कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाना और जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, विधायक उत्तरी जांगड़े, सारंगढ़ जनपद अध्यक्ष ममता सिंह ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू, पत्रकार प्रशांत प्रधान, आदिवासी नेता तेजराम सिदार, जिले के सचिव संघ अध्यक्ष बलभद्र पटेल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे

कार्यक्रम में बच्चों ने स्वागत गीत के साथ सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। अंत में “हर-घर नल से जल – जल बचाएँ, जीवन संजोएँ” का संदेश देते हुए ग्रामीणों से जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। जल जीवन मिशन से गांव के घर घर में नल से पानी मिल रहा है। जल अर्पण दिवस ने जंगल के समीप बसे गांव सहसपानी में जल विकास की नई धारा प्रवाहित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...