छत्तीसगढ़

7अप्रैल से शुरू होगा राजस्व पखवाड़ा, समस्याओं का होगा त्वरित सामाधान…

कलेक्टर ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा...

बलौदाबाजार – कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय -सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो की समीक्षा की। उन्होनें राज्य शासन के निर्देशानुसार आगामी 7 अप्रैल से 21 अप्रैल 2025 तक राजस्व पखवाड़ा आयोजन के सम्बन्ध मे अधिकारियों क़ो जरुरी निर्देश दिये।उन्होंने कहा कि राजस्व पखवाड़ा मे तहसीलदार, आरआई, पटवारी एवं कोटवार भी मौजूद रहेंगे। पखवाड़ा मे स्थल पर ही अधिक से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का प्रयास हो।

कलेक्टर ने नये वित्तीय वर्ष मे शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने तथ इस वर्ष की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने राजस्व न्यायालयों मे लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने तथा लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण के निर्देश राजस्व अधिकारियों क़ो दिये। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु मे पेयजल की व्यवस्था हेतु सभी सम्बंधित विभागों क़ो अलर्ट रहने तथा समस्या का त्वरित निराकरण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने नगरीय निकायों मे. पेयजल की समस्या दूर करने के लिए टैंकरो की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये।
कलेक्टर ने अटल मॉनिटरिंग पोर्टल अंतर्गत विभागों के लिए तय किये गए मानक संकेतको के अनुसार योजनाओं मे प्रगति लाने के निर्देश दिये।उन्होंने ई- ऑफिस संचालन हेतु कार्यालय के अधिकारी – कर्मचारियों की जानकारी संकलित करने तथा आवश्यक प्रविष्टि के लिए एनआईसी के अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिये।बैठक मे केंद्रीय सहित राज्य शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर शिकायत शाखा,सीपी ग्राम्स,जन शिकायत, पीजीएन एवं लोक सेवा गारंटी आदि के माध्यम से प्राप्त हुए आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये गए।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गोते, अभिषेक गुप्ता, मिथलेश डोंडे सहित एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
प्रभु भक्ति निष्काम भाव से करें -भाई श्यामसुंदर पटेल... अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुहिम चलाना पड़ा भारी! महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पति-बेटे समेत 5 लो... शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न... कान्यकुब्ज युवा संगिनी बलौदाबाजार ने हर्षोल्लास के साथ मनाई शरद पूर्णिमा... धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश... बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर... वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन... सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार...