छत्तीसगढ़

खाद कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, दुमुहानी का मेला कृषि केंद्र सील…

266 रुपये की यूरिया 800 रुपये में बेचने का मामला...

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल रजक ने ग्राम दुमुहानी स्थित मेला राम कृषि केंद्र पहुंचकर औचक निरीक्षण एवं छापामार कार्रवाई किया। जिला प्रशासन ने किसानों से निर्धारित शासकीय दर पर ही खाद खरीदने तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता की सूचना तत्काल देने की अपील किया है।

निरीक्षण के दौरान दुकान संचालक मेलाराम बंजारे द्वारा शासकीय दर 266.50 रुपये प्रति बोरी यूरिया खाद को किसानों को 800 रुपये में अवैध रूप से बेच रहा था। शिकायत सही पाए जाने पर एसडीएम प्रफुल रजक ने मौके पर ही सख्त कार्रवाई करते हुए मेलाराम कृषि केंद्र को सील किया। इस कार्य में कृषि विभाग की बिलाईगढ़ टीम द्वारा पंचनामा तैयार कर दुकान को सील कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में बिलाईगढ़ कृषि विभाग के कृष्ण कुमार साहू एसएडीओ एवं प्रकाश थवाईत बीटीएम शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल... सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने अभियान चलाने के निर्देश...