छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार के पहले चरण में , ग्राम पंचायत बेल्हा में रखी गई समाधान पेटी…

अपनी शिकायतों और मांगों को लेकर जनता पेटी में डाले रहे आवेदन...

ग्राम पंचायत बेल्हा में सुशासन तिहार की निरीक्षण में पहुंचे सहायक प्रभारी अधिकारी कमलेश सिदार,देवराज सिदार बिलाईगढ तहसीलदार…

सारंगढ़ बिलाईगढ़– छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार का प्रथम चरण मंगलवार से शुरू हो गया है, जिसके तहत सभी ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों के वार्डों और जिला कार्यालय परिसर में समाधान पेटी स्थापित की गई है। इस प्रकार ग्राम पंचायत मुख्यालयों तथा नगरीय निकाय के कार्यालयों में सुबह 10 से शाम 05 बजे तक आवेदन प्राप्त किए गए। इन स्थलों पर समाधान पेटी रखी गई है, जिसमें लोग अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को लिखित तौर पर डाल सकें व हाट-बाजारों में भी आवेदन संग्रह किए जा सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाईन आवेदन प्राप्त करने की भी पोर्टल में व्यवस्था की गई है। साथ ही कॉमन सर्विस सेंटर में भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
प्राप्त मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बेल्हा में दिन बुधवार को पांच आवेदन प्राप्त हुए है। सुशासन तिहार में राजस्व विभाग से प्रभारी योगेश खुटे हल्का पटवारी, ग्राम स्तरीय नोडल अधिकारी रोजगार सहायक कलेश्वर यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुशीला, सक्रिय महिला समुह कार्यकर्ता ललिता साहू , न्यूज पोर्टल संचालक खोझन प्रसाद चन्द्रा, सरपंच अशोक यादव, कोटोवार लालजी चौहान, उपसरपंच पति कमल बंजारे, पंच पंकज बघेल, लकेश केवंट, सुनील कुमार यादव एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिला अधिकारियों के बीच नए सिरे से किया कार्यविभाजन... लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल... मां दन्तेश्वरी के साथ रथ पर पुनः आसीन होंगे बस्तर महाराजा श्री कमलचंद्र भंजदेव : कृष्ण चरण पटेल...