छत्तीसगढ़

सरपंच प्रत्याशी अश्विनी पटेल की नामांकन निरस्त करने आयोग का दरवाजा खटखटाया…

सारंगढ़ बिलाईगढ़- जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत बेल्हा की पूर्व सरपंच अश्विनी पटेल द्वारा इस बार भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत बेल्हा की सरपंच पद हेतु इस बार भी नामांकन भरा है जिसको निरस्त करने की मांग को लेकर ग्राम बेल्हा निवासी खोजन प्रसाद चंद्रा ने छ. ग.राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर को आवेदन दिया है पूर्व में भी खोजन चंद्रा ने जिला निर्वाचन अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़ को आवेदन दिया था।जिस पर कोई कार्यवाही नही होने पर राज्य निर्वाचन का दरवाजा खटखटाया है।राज्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे आवेदन में खोजन चंद्रा ने लिखा है कि यश्विनी

पटेल पूर्व में भी ग्राम पंचायत बेल्हा के सरपंच रह चुकी है सरपंच रहते हुए 208000 का गबन किया था जिस मामले में एसडीएम न्यायालय बिलाईगढ़ में पंचायत राज अधिनियम की धारा 92 के तहत प्रकरण अभी चल रहा है।यश्विनी पटेल द्वारा ग्राम में ही बेजा कब्ज़ा मकान में दुकान का संचालन किया जा रहा है जिसमें विद्युत मीटर भी उनके नाम पर लगा है इस संबंध में आवेदक खोजन चंद्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 92 की संख्या 5 के तहत कोई ऐसा व्यक्ति जिसके विरुद्ध इस धारा के अधीन कोई कार्यवाही की जाती है ऐसी कार्रवाई आरंभ की जाने से 6 वर्ष की कालावधि के लिए किसी भी पंचायत का सदस्य होने के लिए निरर्हित होती है इसलिए श्रीमती यश्वनी पटेल का नामांकन निरस्त किया जावे अब देखना यह है कि शासन प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया 100 बिस्तर सिविल अस्पताल सरि... कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरूद्ध होगी कार्यवाही... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने ली समय सीमा की बैठक... जनगणना में नागरिकों की जानकारी पूरी तरह गोपनीय - कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे... कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने दुर्गा पैकरा को दी अनुकंपा नियुक्ति... कलेक्टर ने सारंगढ़ के कृषि कार्यालय में हुए मारपीट पर लिया संज्ञान... निर्माण कार्यों के गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे... थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ... बिलाईगढ़ एसडीएम प्रफुल्ल रजक ने किया ऑन द स्पॉट समाधान, स्कूल परिसर के कब्ज़ा पर चला बुलडोजर... कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने किया सारंगढ़ में परिवार परामर्श केंद्र का शुभारंभ...