छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने खपराडीह में हेल्थ कैम्प का लिया जायजा और स्कूली बच्चों से की मुलाकात

समझाईश देकर बच्चों का बढ़ाया मनोबल

बलौदाबाजार – कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने गुरवार क़ो सिमगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम खपरीडीह के मिडिल स्कूल और हाई स्कूल के छात्रों से की मुलाकात और ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांच शिविर क़ा जायजा लिया। उन्होने बच्चों क़ो समय पर भोजन करने, स्वच्छता अपनाने, मन में डर या घबराहट न लाने तथा घबराहट होने पर शिक्षकों क़ो बताने क़ी समझाई देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।

कलेक्टर ने शिक्षकों से स्कूली गतिविधियों, मध्यान्ह भोजन, साफ- सफाई आदि क़ी जानकारी लेते हुए बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने कहा। उन्होंने बताया कि श्री सीमेंट सयंत्र के एएफआर क़ो सील कर दिया गया है और अब तीव्र दुर्गन्ध नहीं आएगी। उन्होंने स्कूल के सभी क्लास रूम में एक्झास्ट फैन लगवाने कहा ताकि कमरों में वायु क़ी ताजगी बनी रहे।कलेक्टर ने स्वास्थ्य जांच शिविर में मौजूद चिकित्सकों से बच्चों के स्वास्थ्य जांच के साथ आहार चार्ट बनाने के भी निर्देश दिए ताकि बच्चों में चार्ट के अनुसार समय पर जरूत के अनुसार आहार लेने क़ी आदत विकसित हो। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से भी स्वास्थ्य जांच कराने और संयम बनाए रखने कहा।

गौरतलब है कि बुधवार क़ो खपराडीह स्थित श्री सीमेंट सयंन्त्र के एएफआर एरिया से तीक्ष्ण दुर्गन्ध के कारण खपराडीह हायर सेकेण्डरी स्कूल के कुछ बच्चों के स्वास्थ्य समस्या होने पर पीड़ित बच्चों अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराया गया था। ज़िला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागो की संयुक्त जांच टीम गठन प्लांट साइट के निरीक्षण हेतु निर्देशित किया और प्रबंधन द्वारा ए एफ आर साइट प्रबंधन मे पाई गई लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए तत्काल रूप से श्री सीमेंट कम्पनी के ए एफ आर एरिया, फीडर एरिया और श्रेडर एरिया को सील किया गया है।

इस दौरान एसडीएम अंशुल वर्मा, उप संचालक खनिज कुंदन कुमार बंजारे, तहसीलदार कुणाल सरवैया, दिलीप श्यामल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
प्रभु भक्ति निष्काम भाव से करें -भाई श्यामसुंदर पटेल... अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुहिम चलाना पड़ा भारी! महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पति-बेटे समेत 5 लो... शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न... कान्यकुब्ज युवा संगिनी बलौदाबाजार ने हर्षोल्लास के साथ मनाई शरद पूर्णिमा... धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश... बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर... वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन... सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण... शरद पूर्णिमा के अवशर पर भव्य रामचरितमानस प्रवचन का आयोजन कुम्हारी में किया जाएगा... बिलाईगढ़ को पाँच बड़ी सौगातें, मुख्यमंत्री एवं राजपरिवार के प्रति जताया आभार...