Uncategorized

बड़े भजन मेला मुड़पार में शामिल हुये राजस्व मंत्री तंकराम वर्मा

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने किया शिरकत

बिलाईगढ़-बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत मुड़पार में आयोजित राम राम बड़े भजन मेला में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के प्रभारी एवम राजस्व मंत्री तंकराम वर्मा शामिल होकर जैतखाम में पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ वासियों के सुख समृद्धि की कामना किया।मेला परिसर में बने अस्थायी मंच में कार्यकर्ताओं एवम रामनामी समाज के लोगों ने मंत्री जी का स्वागत किया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामकौशल रामनामी ने कहा कि 200 साल से चल रहा है पर मेला का ये 112 वा साल है मैं पांचवा पीढ़ी हु,पूर्व में रमन सिंह जी द्वारा एक मंत्री रखे थे इस सरकार से भी निवेदन हे हमारे रामनामी समाज से भी एक मंत्री बनाए तो ज्यादा अच्छा होता।

गौरी शंकर अग्रवाल ने कहा सी एम साहब कार्यक्रम की व्यस्तता के कारण मेले में शामिल नहीं हो सके पर अपने प्रतिनिधि के रूप में प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा जी को भेजे है राम हमारे आराध्य है हम मन में राम को रखते है पर हमारे रामनामी लोग तन मन में बसा के रखते है ,अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्यक्रम में हमारे रामनामी समाज के लोगों को भी बुलाए थे,हम राम के वंशज है होही वहीं राम रची रखा,माता कौशल्या ने राम को जन्म दिया है,राम हमारे भांजा है इस कारण से छत्तीसगढ़ के लोग राम के रूप में भांजा को प्रणाम करते है।हमारे मुख्यमंत्री जी इस कारण से सब को फ्री में रामलाला की दर्शन करने का योजना चला रहे है।कार्यक्रम को मंत्री टंक राम वर्मा ने संबोधित करते हुये कहा कि जब हमारे इन लोगों को मंदिर मंदिर में प्रवेश करना मन कर दिए तो ये राम भक्त अपने शरीर में राम राम लिखा कर अपने आप को ही मंदिर बना दिया।राम भगवान ने सब लोगों को गले लगाकर मानव मानव एक समान कर दिए थे,लोग जो अयोध्या से दर्शन कर के आते है वे बताते है कि इतना अच्छा दर्शन अपने पैसा से भी नहीं कर सकते थे,मंदिर के लिए अनेकों लोगों के मार डाला नदी में बह दिया था फिर भी राम मंदिर निर्माण कराया गया है ये राम के प्रति आस्था है। रामनमि समाज से हमेशा एक व्यक्ति को अनुसूचित विकास प्राधिकरण में रखते थे रखने की मांग की गई है इस सरकार में भी रखने के लिये सी एम साहब से निवेदन करेंगे।कोसीर में 20 लाख से रामनामी भवन बनाने के लिए घोषणा करता हु।कार्यक्रम में पूर्व विधायक सनम जांगड़े,भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष जालान,पूर्व प्रत्याशी बिलाईगढ़ दिनेश जांगड़े, पूर्व प्रत्याशी सारंगढ़ शिवकुमारी चौहान ,प्रदेश मंत्री अजा मोर्चा बेदराम जांगड़े सहित कार्यक्रम स्थल में लगभग 300 लोग शामिल रहे ,वही मेला परिसर में 10 हजार लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कलेक्टर और एसपी ने अधिकारियों के साथ किया उप जेल सारंगढ़ का निरीक्षण... आदिवासी कांग्रेस कमेटी, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने की ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति सूची जारी... प्रसव के दौरान 1 भी मातृ और शिशु की मृत्यु नहीं होनी चाहिए : कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू... पीएम मत्स्य संपदा योजना से मछुआरों को मिलेगा निशुल्क बीमा, आर्थिक सहायता और अनुदान... कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश... लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी नही मिला अब तक कुछ... सरिया तहसीलदार ने नियमानुसार पूर्वज के आधार पर किया बोन्दा कोटवार की नियुक्ति...