Uncategorized

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में प्रतिबंधात्मक धारा163 प्रभावशील

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश

बलौदाबाजार – जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के साथ ही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दीपक सोनी द्वारा आदेश जारी कर सम्पूर्ण बलौदाबाजार- भाटापारा जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता क़ी धारा 163 (1) एवं ( 2) लागू कर दिया है। यह आदेश 20 जनवरी 2025 को शाम 4 बजे से 26 फ़रवरी 2025 क़ी मध्य रात्रि तक प्रभवशील रहेगा।

जारी आदेशानुसार बलौदाबाजार-
भाटापारा राजस्व जिला के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के कोई जुलुस या रैली नहीं निकलेगा।किसी प्रकार क़ा घातक शस्त्र तथा बंदूक, रायफल, पिस्टल, रिवाल्वर, भाला, बल्लम, बरछा, लाठी एवं अन्य प्रकार के घातक हथियार तथा विस्फोटक सामाग्री को किसी भी सार्वजनिक स्थान आम सड़क, रास्ता, सार्वजनिक सभाएँ एवं अन्य स्थानों पर लेकर नहीं चलेगा।
यह आदेश उन शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा जिन्हें अपने कार्य के सम्पादन के लिये लाठी या शस्त्र रखना आवश्यक है। यह आदेश उन शासकीय कर्मचारियों पर भी लागू नहीं होगा जिन्हें चुनाव, मतदान के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह आदेश उन व्यक्तियों पर भी लागू नहीं होगा जिन्हें शारीरिक दुर्बलता, वृद्धावस्था तथा लंगडापन होने के कारण लाठी रखना आवश्यक है। इस आदेश का उल्लंघन यदि किसी व्यक्ति द्वारा किया जाना पाया गया तो वह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के अंतर्गत धारा-163 केधारा (2)अंतर्गत समयाभाव के कारण सार्वजनिक हित को देखते हुए यह आदेश बिना सुनवाई के एकपक्षीय जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
बिना लाइसेंस कीटनाशक विक्रय करते पाए जाने पर कार्रवाई, भंडारित कीटनाशक जब्त... कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिला अधिकारियों के बीच नए सिरे से किया कार्यविभाजन... लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल...