Uncategorized

हरा सोना वनवासियों के जीवन में भर रहा खुशियां

प्रति मानक बोरा दर में बढ़ोत्तरी से तेन्दूपता संग्राहक उत्साहित

बलौदाबाजार – जीवन यापन के लिए वन एवं वन उत्पाद पर निर्भर रहने वाले वनवासियों के जीवन में हरा सोना कहे जाने वाले तेन्दूपत्ता खुशियां भर रहा है। तेंदूपत्ता संग्रहण अब फायदे क़ा काम साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सरकार गठन के बाद तेन्दू पत्ता संग्रहण की दर को बढ़ाकर 5500 रुपए प्रति मानक बोरा कर दिया है।इससे तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों में उत्साह का माहौल है।

बलौदाबाजार विकासखंड के छोटे से गाँव बिटकुली की ऊषा सेन की जीवन हर उस महिला की आवाज़ है जो मेहनत और संघर्ष के दम पर अपना जीवन संवारती है। ऊषा, जब पहली बार ससुराल आई थी तो उसने सपनों से भरी आँखों के साथ नये जीवन की शुरुआत की थी लेकिन सपने तब हकीकत बनते हैं, जब उन्हें पूरा करने की ताकत हो।ऊषा ने ससुराल में अपनी सास के साथ तेंदूपत्ता तोड़ने का काम शुरू किया। सूरज की पहली किरण के साथ जंगल की ओर बढ़ते कदम और दिनभर की मेहनत ने ऊषा को मजबूत बना दिया। धीरे-धीरे, वह अपने पति माखन सेन के साथ इस काम में जुट गई। बीते 20 सालों से जंगल उसका साथी है और तेंदूपत्ता तोड़ना उसकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा।लेकिन इस काम से मिलने वाली कमाई इतनी कम थी कि परिवार का गुजारा मुश्किल से चलता। फिर एक दिन, सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों की परेशानी को समझा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि को 5500 रुपये प्रति मानक बढ़ाकर ऐसे परिवारों के जीवन में रोशनी ला दी। यह खबर ऊषा के लिए किसी वरदान से कम नहीं थी।अब वह अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठा सकती है, घर में जरूरत की चीजें खरीद सकती है और सबसे बड़ी बात, एक आत्मनिर्भर महिला बन चुकी है।ऊषा का चेहरा गर्व से चमकता है जब वह कहती है, “हम जंगल के साथ जीते हैं और तेंदूपत्ते हमारी ज़िंदगी हैं। मुख्यमंत्री जी ने हमारे संघर्ष को समझा और हमें नई उम्मीद दी। उनके इस कदम ने हमारी ज़िंदगी बदल दी।”उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का धन्यवाद किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
बिना लाइसेंस कीटनाशक विक्रय करते पाए जाने पर कार्रवाई, भंडारित कीटनाशक जब्त... कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिला अधिकारियों के बीच नए सिरे से किया कार्यविभाजन... लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल...