Uncategorized

अलाव के पास बैठे बुजुर्ग की जलकर मौत…

जगदलपुर-जगदलपुर में एक बुजुर्ग घर में ही जिंदाजल गया है। बताया जा रहा है कि, वो अलाव जलाकर बैठा था। जिससे पहले आग उसके कपड़े पर लगी, फिर आधा शरीर जलकर खाक हो गया। उसके घुटने से नीचे पैर का कुछ हिस्सा ही बचा है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। दरअसल, बुजुर्ग शिव शंकर यादव (64) जगदलपुर के गंगानगर वार्ड क्रमांक-23 के रहने वाले थे। घर पर अकेले रहते थे। रविवार को उन्होंने अपने घर पर अलाव जलाकर रखा था। वे शॉल भी ओढ़े थे। इस दौरान अचानक उनके कपड़े में आग लग गई। जिससे उनका शरीर जल गया। वे बेसुध होकर नीचे गिर गए। इस हादसे में उनका शरीर जल गया। आग की लपटें इतनी थी कि आस-पास में रखा सामान भी जल गया। जिसके बाद आग की लपटें फैली और घर से धुआं उठने लगा। वहीं, आस-पास के लोगों ने जब धुआं देखा तो तत्काल मौके पर पहुंचे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
बिना लाइसेंस कीटनाशक विक्रय करते पाए जाने पर कार्रवाई, भंडारित कीटनाशक जब्त... कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिला अधिकारियों के बीच नए सिरे से किया कार्यविभाजन... लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल...