Uncategorized

स्व सहायता समूह की महिलाओं को दिशा भ्रमण हेतु हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

बलौदाबाजार – कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देश पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिला अंतर्गत विभिन्न विकासखण्डो की महिला स्व सहायता समूह की 50 महिलाओं को सशक्त आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिला संबलपुर उड़ीसा राज्य में ‘‘मिशन शक्ति’’ अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन, भ्रमण के लिए अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी टी.के.जाटवर द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

भ्रमण में जाने वाली महिलाएं बहुत ही खुश व उत्साहित नजर आ रहीं थी। 50 महिलाओं के साथ महिलाओं की देखरेख हेतु परियोजना कार्यालय से प्रभारी पर्यवेक्षकों एवं भृत्य के साथ दिशा भ्रमण के लिए रवाना किया गया। भ्रमण कार्यक्रम आज दिनांक 15 जनवरी से 17 जनवरी 2025 तक किया जायेगा। मिशन शक्ति के कार्यो के अवलोकन पश्चात् समूह द्वारा अपने रूचि के अनुसार व्यवसाय, स्व-रोजगार का चयन करने पर शासन द्वारा आर्थिक सहायता भी प्रदान किया जायेगा। उक्त भ्रमण कार्यक्रम में सभी विकासखण्डो के दस-दस महिला स्व सहायता समूहों के एक-एक सदस्य का चयन कर भ्रमण के लिए भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
बिना लाइसेंस कीटनाशक विक्रय करते पाए जाने पर कार्रवाई, भंडारित कीटनाशक जब्त... कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिला अधिकारियों के बीच नए सिरे से किया कार्यविभाजन... लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल...