Uncategorized

कलेक्टर ने डबल लॉक स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

बलौदाबाजार – कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने शुक्रवार को संयुक्त जिला कार्यालय के भूतल पर स्थित ट्रेजरी के डबल लॉक स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम में रखे गए विभिन्न मूल्यों के ज्यूडिशियल एवं नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर, टिकट,फार्म का अवलोकन कर पंजियों में की गई प्रविष्टि का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने जिला कोषालय अधिकारी से स्ट्रांग रूम में उपलब्ध विभिन्न मूल्यों के न्यायिक एवं गैर न्यायायिक स्टाम्प पेपर तथा रसीदों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम में हर 15 दिन में एंटीटर्माईट का छिड़काव तथा बिजली सप्लाई के लिए ऑटो कट क़ी सुविधा के भी निर्देश दिए।

इस दौरान जिला कोषालय अधिकारी श्री जीपी घीदौडे सहित कोषालय के अधिकारी – कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
बिना लाइसेंस कीटनाशक विक्रय करते पाए जाने पर कार्रवाई, भंडारित कीटनाशक जब्त... कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिला अधिकारियों के बीच नए सिरे से किया कार्यविभाजन... लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल...