Uncategorized

अपर कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

साफ- सफाई सहित पेयजल सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश

बलौदाबाजार – कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देश पर अपर कलेक्टर भूपेंद्र कुमार अग्रवाल शुक्रवार जिला मुख्यालय स्थिति जिला अस्पताल निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में साफ -सफाई, मरीजों एवं आगन्तुकों के लिए पेयजल व्यवस्था, ओपीडी, आईपीडी, लैब सहित विभिन्न कक्षों एवं पोषण पुनर्नवास केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

ओपीडी एवं आईपीड़ी में पंजीयन प्रणाली, कुल पंजीयन की जानकारी लिया गया। इसीतरह विगत एक माह में आयुष्मान कार्ड से ईलाज व रिफरल मरीजों की भी जानकारी ली गई। प्रसूति विभाग में विगत माह में भर्ती हुए प्रसूताओं में रिफरल की जानकारी ली गई जिसमें बतया गया क़ि सबसे अधिक पलारी व रोहांसी क्षेत्र से भर्ती हुए है। इस क्षेत्र के सीएचसी में स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण रिफरल केस ज्यादा हैं।विगत माह दिसंबर में 285 महिलाओं का प्रसूति कराया गया।उन्होंने आयुष्मान कार्ड से ईलाज क़ी भी जानकारी ली जिसमें बताया गया क़ि 1 से 10 जनवरी तक कैजुल्टी में 35 एवं अन्य में 64 पंजीयन हुआ है।प्रसूति कक्ष में भर्ती प्रसूताओं से भोजन एवं अन्य सुविधाओं के सम्बन्ध में पूछताछ क़ी जिस पर बताया गया कि भोजन व नाश्ता समय पर और गुणवत्तापूर्ण मिल रहा है।

अपर कलेक्टर ने परिसर में संचालित 7 बिस्तरीय पोषण पुनर्नवास केंद्र क भी निरीक्षण किया। माह जनवरी 2025 में 3 कुपोषित बच्चे भर्ती मिले जिन्हे जरूरत एवं आहार चार्ट के अनुसार पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। अपर कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियो से समन्वय कर कुपोषित बच्चों को भर्ती कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान चिकत्सा अधिकारी डॉ के. टेभूरने सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बीते दो वर्षों में अनुसूचित जाति समाज के विकास को मिली... कलेक्टर ने 45 ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन करने के दिए निर्देश... 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट प्रतिबंधित, उल्लंघन पर 25 हजार रूपये का दंड... 16 जून से ही प्रारम्भ होगा स्कूल प्रवेश : संचालक लोक शिक्षण... कलेक्टर ने बुनकरों के केंद्र जाकर किया हथकरघा कला को प्रोत्साहन... खनिज अमला ने साल्हेओना के बाबा वैद्यनाथ मिनरल्स क्रेशर पर छापा मारा... योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा... खाद कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, दुमुहानी का मेला कृषि केंद्र सील... बरमकेला क्षेत्र में पेट्रोल डीजल की अनियमिता पर यश देव किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप सील... 6 खाद दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड, कृषि विभाग की जांच के बाद कार्यवाही...