Uncategorized

स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालयों में रिक्त 88 पदों पर होगी संविदा भर्ती

28 फ़रवरी तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

बलौदाबाजार – जिले में संचालित 16 स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के रिक्त 88 पदों पर भर्ती की जाएगी। कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी एवं सम्बंधित स्कूलों के प्रचार्यो की बैठक लेकर पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने पूरी तरह से मेरिट के आधार पर चयन सूची तैयार करने तथा अभ्यर्थी की प्राथमिकता के अनुसार पदस्थापना करने के भी निर्देश दिए।बताया गया कि 16 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में रिक्त व्याख्याता, शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक,व्यायाम शिक्षक, प्रधान पाठक, सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला, ग्रन्थपाल आदि पदों पर भर्ती हेतु 17 जनवरी से 28 फ़रवरी 2025 तक पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया हैं। संविदा भर्ती के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट balodabazar.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
बिना लाइसेंस कीटनाशक विक्रय करते पाए जाने पर कार्रवाई, भंडारित कीटनाशक जब्त... कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिला अधिकारियों के बीच नए सिरे से किया कार्यविभाजन... लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल...