Uncategorized

बीजापुर पत्रकार हत्याकांड: आरोपियों को कड़ी सजा और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन….

सारंगढ़-बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के खिलाफ नगर के पत्रकारों , जनप्रतिनिधियों व नगरवासियों में बेहद आक्रोश है । इस संबंध में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन ब्लॉक इकाई बिलाईगढ़ एवम जिला इकाई सारंगढ़ के पत्रकारों द्वारा सामूहिक रूप से एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई थी । श्रद्धांजलि सभा में आरोपीयो की शीघ्र गिरफ्तारी व त्वरित कार्यवाही के लिए राज्य शासन का आभार भी व्यक्त भी किया गया । सभा मे आरोपीयो को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग के साथ ही राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागू किये जाने की मांग की गई ।

इस संबंध में महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन बिलाईगढ़ थाना प्रभारी, एस. पी.पुष्कर शर्मा, अपर कलेक्टर श्रवण टंडन को आज उनके कार्यालय जाकर सौंपा गया । एस पी ने पत्रकारों को आश्वस्त करते हुवे कहा कि पत्रकारों की भावनाओ को शीघ्र ही महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन के माध्यम से आवगत कराया जायेगा ।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन सचिव रूपेश श्रीवास,जिलाध्यक्ष प्रहलाद साहू,कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष देवनारायण यादव, ब्लॉक महासचिव भीखराम खूंटे,कोषाध्यक्ष खोजन चंद्रा,गोविंद साहू,रामनाथ चौहान सहित पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
बिना लाइसेंस कीटनाशक विक्रय करते पाए जाने पर कार्रवाई, भंडारित कीटनाशक जब्त... कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिला अधिकारियों के बीच नए सिरे से किया कार्यविभाजन... लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल...