Uncategorized

महात्मा गांधी नरेगा योजना में जिले की उपलब्धि 103.26 प्रतिशत रहा

जिले में वर्ष 2024-25 में 140 नवीन अमृत सरोवर निर्माण की दी गई स्वीकृति

बलौदाबाजार, /महात्मा गांधी नरेगा योजना ग्रामीण स्तर पर संचालित जन कल्याणकारी योजना में से प्रमुख योजना है। योजना का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर ही स्थानीय निवासियों को मांग के आधार पर रोजगार मुहैया कराना है जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 24-25 में जिले को माह दिसंबर तक 47.24 लाख मानव दिवस का लक्ष्य प्रदाय किया गया है। जिसके विरुद्ध में 103.26 प्रतिशत उपलब्धि रहा है और मार्च तक में लक्ष्य का 95.47 प्रतिशत उपलब्धि रहा है। जिले के सभी ग्राम पंचायतो में पर्याप्त मात्रा में कार्यों की स्वीकृति दी गई है। जिले में 418 पंचायतों में 16 हजार से अधिक श्रमिक कार्य में लगे हुए हैं। 80 प्रतिशत ग्रामों में महात्मा गांधी नरेगा के कार्य प्रारंभ कराया गया है। सी ई ओ ने बताया कि मांग के आधार पर पंजिकृत परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। जल संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रामीणों में जल के प्रति जागरुकता लाने एवं रोजगार उपलब्ध कराने की दृष्टि से वर्ष 2024-25 में नवीन अमृत सरोवर के 140 कार्य लागत राशि 22 करोड़ 10 लाख की स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों से लोगों को अतिरिक्त कार्य ग्राम पंचायत को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
बिना लाइसेंस कीटनाशक विक्रय करते पाए जाने पर कार्रवाई, भंडारित कीटनाशक जब्त... कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिला अधिकारियों के बीच नए सिरे से किया कार्यविभाजन... लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल...