Uncategorized

1एवं 2 फ़रवरी को होगा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता क़ा आयोजन

कलेक्टर ने आयोजन के सम्बन्ध में दिए जरुरी निर्देश

बलौदाबाजार – जिला प्रशासन एवं जिला खेल संघ के संयुक्त तत्वावधान में 1 एवं 2 फ़रवरी 2025 को जिला स्तरीय कबड्डी, व्हॉलीबाल एवं बैडमिंटन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम बलौदाबाजार में होगा। कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने गुरुवार को जिला खेल संघ, जिला शिक्षा अधिकारी एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों क़ी बैठक लेकर प्रतियोगिता आयोजन के सम्बन्ध में जरुरी निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने आने वाले खिलाड़ियों के आने जाने हेतु वाहन क़ी व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, पेयजल, ग्राऊंड सुधार, नोडल अधिकारी क़ी नियुक्ति, निगरानी समिति गठन आदि के सम्बन्ध में विस्तृत निर्देश दिए।बताया गया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाडी कबड्डी में अंडर 19 बालक -बालिका,19 वर्ष से अधिक पुरुष एवं महिला,व्हॉलीबाल अंडर 19 बालक एवं बालिका,19 वर्ष से अधिक पुरुष एवं महिला, बैडमिंटन अंडर 13 बालक,अंडर 15 बालक, अंडर 17 बालिका एवं सीनियर पुरुष खिलाडी शामिल होंगे।
बैठक में डिप्टी कलेक्टर अतुल शेट्टे,डीईओ हिमांशु भारतीय, वरिष्ठ खेल अधिकारी प्रीति बंछोर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
बिना लाइसेंस कीटनाशक विक्रय करते पाए जाने पर कार्रवाई, भंडारित कीटनाशक जब्त... कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिला अधिकारियों के बीच नए सिरे से किया कार्यविभाजन... लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल...