Uncategorized

सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत बन रहे आवासों क़ा किया निरीक्षण

गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीकी मापदंड के अनुरूप निर्माण के निर्देश

बलौदाबाजार – सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत बलौदाबाजार विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत अर्जुनी, रवान एवं भरसेली में बन रहे आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने हितग्राहियों से घर- घर जाकर आवास निर्माण के सम्बन्ध में चर्चा किया और उप अभियंता, तकनीकी सहायक, आवास मित्र को गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीकी मापदंड के अनुरूप आवास निर्माण कार्य किए जाने के साथ ही साथ रोजगार सहायकों को 90 दिवस की मजदूरी मनरेगा के तहत पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपस्थित स्व सहायता समूह की महिलाओं से भी उनके द्वारा किये जा रहे गतिविधियों के संबंध मे चर्चा किया।

निरीक्षण के दौरान सी ईओ जनपद पंचायत बलौदाबाजार श्री फकीर चरण पटेल, आवास समन्वयक श्री दुर्गाचरण डनसेना, विकासखण्ड समन्वयक सुश्री पूजा केरकेट्टा, उप अभियंता, तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक, आवास मित्र, सरपंच, सचिव, स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
कलेक्टर और एसपी ने अधिकारियों के साथ किया उप जेल सारंगढ़ का निरीक्षण... आदिवासी कांग्रेस कमेटी, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने की ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति सूची जारी... प्रसव के दौरान 1 भी मातृ और शिशु की मृत्यु नहीं होनी चाहिए : कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू... पीएम मत्स्य संपदा योजना से मछुआरों को मिलेगा निशुल्क बीमा, आर्थिक सहायता और अनुदान... कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के मृत श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार देगी 20-20 लाख रुपये की सहा... एनडीआरएफ एसडीआरएफ आपदा टीमों ने मिलकर डूबे कार को निकाला... विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश... लात नाला में कार समेत बहे दम्पत्ति की खोज जारी नही मिला अब तक कुछ... सरिया तहसीलदार ने नियमानुसार पूर्वज के आधार पर किया बोन्दा कोटवार की नियुक्ति...