Uncategorized

कलेक्टर ने किया कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण

कई अधिकारी- कर्मचारी रहे अनुपस्थित,कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

बलौदाबाजार – गुड गवर्नेन्स के लिए समय पर अधिकारी कर्मचारियों का कार्यालय में उपस्थित होकर कार्य संपादन करने कलेक्टर श्री दीपक सोनी द्वारा निर्देश दिए गए हैं। निर्देश के अनुपालना की हकीकत जानने कलेक्टर श्री सोनी ने गुरुवार को कार्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण पर निकले जिसमें 7 अधिकारी- कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसमें से कार्यालयीन कार्य से फील्ड दौरे पर गए उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश, सहायक मत्स्य अधिकारी को लाईव लोकेशन भेजने तथा अनुपस्थित शेष 5 अधिकारी -कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अधिकारियों तथा उनके अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्धारित समय प्रातः 10 बजे कार्यालय पहुंचने व लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दिए।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान खाद्य शाखा, महिला एवं बाला विकास विभाग,खनिज शाखा, आबकारी विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग, हथ करघा, अंत्यावसायी, आयुष, नगर तथा ग्राम निवेश, आर्थिक योजना एवं सांख्ययिकी, श्रम, आदिवासी विकास, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, ट्रेजरी,समाज समाज कल्याण,भू अभिलेख, वित्त लिपिक, शिकायत शाखा, नाजिर आदि कार्यालयों का निरीक्षण किया और उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया।
अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों में सहायक जिला महिला बाल विकास अधिकारी, प्रभारी प्रबंधक खादी एवं ग्रामोद्योग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंत्यवसायी,उद्यानिकी विभाग मोनिका सहायक ग्रेड 3, खाद्य शाखा कम्प्यूटर ऑपरेटर मोती लाल वर्मा शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
वृंदावन के रज प्रसाद को ग्रहण करें ममता शर्मा... स्वच्छता एवं प्रभु स्मरण नाम सुमिरन ,मानव जीवन के लक्ष्य प्राप्ति के लिए अत्यंत जरूरी - भाई श्यामसुं... प्रभु भक्ति निष्काम भाव से करें -भाई श्यामसुंदर पटेल... अवैध महुआ शराब के खिलाफ मुहिम चलाना पड़ा भारी! महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष के पति-बेटे समेत 5 लो... शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न... कान्यकुब्ज युवा संगिनी बलौदाबाजार ने हर्षोल्लास के साथ मनाई शरद पूर्णिमा... धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रहे, कलेक्टर ने दिए कड़े निर्देश... बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना से ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर... वोट बचाओ, देश बचाओ” जनआंदोलन के द्वितीय चरण के तहत कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा, सौंपा ज्ञापन... सीएमएचओ ने बिलाईगढ़ और पवनी के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण...