Uncategorized

आचार संहिता आज से,दोपहर 2 बजे के बाद हो सकती है चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस,आचार संहिता हो जाएगी लागू…

रायपुर-छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का बिगूल फूंक जाएगा। दोपहर 2 बजे के बाद किसी भी वक्त आचार संहिता का ऐलान हो सकता है। चुनाव आयोग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। माना जा रहा है कि 2 बजे के बाद चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाएगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। 25 फरवरी के पहले चुनाव की पूरी प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी, चुनाव की तारीख की ऐलान के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता भी लागू हो जाएगी।
इससे पहले आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफी व्यस्त कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ करेंगे। न्यू सर्किट हाउस में यह कार्यक्रम आयोजित होना है, इसके अलावा वह दोपहर बाद नगरीय निकाय विभाग में अनुकंपा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। अनुकंपा नियुक्ति का पत्र के साथ अमृत मिशन अंतर्गत जलप्रदाय योजना का भी शिलान्यास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
बिना लाइसेंस कीटनाशक विक्रय करते पाए जाने पर कार्रवाई, भंडारित कीटनाशक जब्त... कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिला अधिकारियों के बीच नए सिरे से किया कार्यविभाजन... लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल...