Uncategorized

कलेक्टर धर्मेश साहू ने सड़क दुर्घटना के 3 मृतकों के परिजन के लिए 6 लाख स्वीकृत किया…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – धर्मेश कुमार साहू ने सड़क दुर्घटना में जिले के 3 मृतकों के परिजन के लिए द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी को सोलेशियम फंड योजना के तहत दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने के लिए स्वीकृत किया है। इसमें सारंगढ़ तहसील के ग्राम छोटे खैरा के मृतक तेजराम, भटगांव तहसील के ग्राम सलोनीकला के मृतक ननकी राम श्रीवास और ग्राम खम्हरिया के मृतिका गुरबारी साहू के परिजन के लिए राशि स्वीकृत है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के सोलेशियम फंड योजना के तहत सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिजन और घायलों को मदद मुहैया कराने का प्रावधान है। कई लोग ऐसे होते हैं जो इलाज कराने में भी सक्षम नहीं होते, साथ ही कई मृत व्यक्तियों पर पूरा परिवार आश्रित होता है। इस कारण इस योजना की शुरुआत की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
बिना लाइसेंस कीटनाशक विक्रय करते पाए जाने पर कार्रवाई, भंडारित कीटनाशक जब्त... कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिला अधिकारियों के बीच नए सिरे से किया कार्यविभाजन... लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल...