Uncategorized

कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

अब तक जिले में128140 किसानों से 588728 मेट्रिक टन धान खरीदी

बलौदाबाजार- कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने रविवार को बलौदाबाजार स्थित नवीन क़ृषि उपज मंडी एवं लाहोद उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने समर्थन मूल्य में धान खरीदी अंतर्गत अब तक की खरीदी, किसानों की संख्या, धान उठाव, प्रति क्विंटल वजन आदि की जानकारी प्रबंधको से ली और मिलरो के द्वारा धान उठाव में तेजी लाने सहित हमालों को शासन द्वारा निर्धारित पारिश्रमिक भुगतान के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने नवीन क़ृषि उपज मंडी में वजन कर रखे गए धान को इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से वजन करवाकर जांच किया और निर्धारित मात्रा से अधिक धान नहीं लेने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां मौजूद हमालों से पारिश्रमिक भुगतान एवं अन्य समस्याओं के बारे में पूछ- ताछ की। इसीतरह उपार्जन केंद्र लाहोद में कलेक्टर ने पंजियों में प्रविष्टियों का अवलोकन करने के साथ ही धान खरीदी, धान उठाव ,रकबा समर्पण एवं धान रखने के स्थान आदि की जानकारी ली।

*अब तक 588728 मेट्रिक टन धान खरीदी* – 15 नवम्बर 2024 से शुरू हुए समर्थन मूल्य में धान खरीदी अंतर्गत 4 जनवरी 3025 तक जिले में128140किसानों से 588728 मेट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है जिसके एवज में किसानों को 1354 करोड़ रुपये का भुगतान जिला सहकारी बैंक के द्वारा किया गया है।वहीं उपार्जन केंद्रों से 13700 मेट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।
गौरतलब है कि जिले में 1 लाख 67 हज़ार 787 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। जिले की 129 समितियों के 166 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से उनका धान खरीदा जाएगा।

इस दौरान खाद्य अधिकारी विजय किरण, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी जी. एन. साहु सहित सहकारिता विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
बिना लाइसेंस कीटनाशक विक्रय करते पाए जाने पर कार्रवाई, भंडारित कीटनाशक जब्त... कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने जिला अधिकारियों के बीच नए सिरे से किया कार्यविभाजन... लक्ष्मीनारायण पटेल होंगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी... मेहनत को बनाया हुनर, हुनर को बनाया रोजगार और रोजगार से बनीं ‘लखपति दीदी... गंगरेल बांध के नौ गेट खुलने से महानदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट... जगदलपुर में ऐतिहासिक रैली कर ज्ञापन सौपने के बाद माँ दन्तेश्वरी माई के दरबार मे माथा टेकेंगे प्रदेश ... शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित... कच्ची छत से पक्के आशियाने तक पहुंचा परिवार, प्रधानमंत्री आवास ने बदली सहोदरा की जिंदगी... सारंगढ़-बिलाईगढ़ में गुलाब कुमार ने संभाला जिला जनसंपर्क अधिकारी का दायित्व... लक्ष्मी को वरन करके लाना चाहिए हरण करके नहीं-- भाई श्यामसुंदर पटेल...