Uncategorized

मृत तेन्दुआ के आरोपी की तलाश कर रही वन विभाग…

सारंगढ़ -सारंगढ़ (सामान्य) वन परिक्षेत्र के झिकीपाली वृत्त के पैकिन परिसर के कक्ष कमांक 1101 में 12 जनवरी को 01 नग वन्यप्राणी तेन्दुआ मृत अवस्था में पाया गया था, जिस पर तत्काल वन मंडलाधिकारी सारंगढ़, उप वनमंडलाधिकारी सारंगढ़ एवं अधीक्षक गोमर्डा अभ्यारण्य सारंगढ़ तथा वन परिक्षेत्राधिकारी सारंगढ़ एवं परिक्षेत्र अधिकारी गोमर्डा अभ्यारण्य बरमकेला एवं समस्त कर्मचारी एवं डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल में पहुंच गए। घटना स्थल पर तीन डॉक्टरों की टीम द्वारा मृत तेन्दुआ का पोस्टमार्टम किया गया। डाक्टरों की टीम के द्वारा शव विच्छेदन के पश्चात् नमूना सैंपल एकत्रित कर हिस्टो-पैथोलॉजी जांच तथा फॉरेंसिंक जॉच करने हेतु भेजा गया। प्रकरण की जांच वन परिक्षेत्राधिकारी सारंगढ़ सामान्य के द्वारा की जा रही है। आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। आरोपियों के गिरफ्त में आने के पश्चात् वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के प्रावधानों के तहत् नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह के 96 जोड़े को दिया आशीर्वाद... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के टॉपर बच्चों को किया सम्मानित... स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया 100 बिस्तर सिविल अस्पताल सरि... कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरूद्ध होगी कार्यवाही... कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने ली समय सीमा की बैठक... जनगणना में नागरिकों की जानकारी पूरी तरह गोपनीय - कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे... कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने दुर्गा पैकरा को दी अनुकंपा नियुक्ति... कलेक्टर ने सारंगढ़ के कृषि कार्यालय में हुए मारपीट पर लिया संज्ञान... निर्माण कार्यों के गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे... थाना प्रभारी शिवकुमार धारी के विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ...